बिल्सी:– कस्बे में इन दिनों से अवैध रूप से फर्ज़ी सिम बेचे जाने की सूचना आ रही हैं इसको लेकर लोगों में खासा हड़कंप मचा हुआ है।इसी से सम्बंधित एक मामला सामने आया है जिसमें नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी अजय कुमार माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पुत्र शिवम महेश्वरी निवासी मोहल्ला संख्या 8 बिल्सी के नाम से 2020 में मोहल्ला सहावगंज के ही एक मोबाइल सिम विक्रेता आर के मोबाइल ने अवैध रूप से उनके बेटे शिवम माहेश्वरी की आईडी पर सिम किसी अनजान व्यक्ति को ज्यादा रुपए कमाने के लालच में जारी की है उन्हें इसकी जानकारी लगी मिली है उन्होंने इसकी जानकारी थाना बिल्सी पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से दी है। उन्होंने पुलिस को दिये गए प्रार्थना पत्र में ऐसे सिम विक्रेताओं के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानून कारवाई की मांग की है। इन्हीं फ़र्ज़ी सिम के कारण सैकड़ों हजारों अपराध को अंजाम दे दिया जाता है जिसके बाद असल अपराधी पकड़ में नहीं आ पाते हैं।इन्हीं सिमों के कारण ऑन लाइन फ़्रॉड के मामले बढ़ रहे हैं, उन्होंने अपने आधार कार्ड पर जारी किए गए सभी मोबाइल नंबरों की विस्तृत जानकारी भी मांगी है जिससे कि जो सिम (मोबाइल नंबर) उनके द्वारा जारी नहीं कराया गए हैं उन्हें समय रहते बंद कराया जा सके ।

























