होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में निकाली गई महावीर स्वामी की शोभायात्रा,जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा...

बिल्सी में निकाली गई महावीर स्वामी की शोभायात्रा,जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

बिल्सी। महावीर स्वामी की जंयती के उपलक्ष्य में नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर के तत्वावधान में रविवार को झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जैन मंदिर से प्रारम्भ होकर बालाजी तिराहा, सर्राफा बाजार, बंबा चौराहे, कटरा बाजार, जैन मार्केट, होती हुई मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज स्थित जैन मंदिर पर पहुंची।

यहां से पुन: इसी मार्ग से वापस होती हुई शोभायात्रा नगर के ज्वाला प्रसाद जैन जूनियर हाईस्कूल पर पहुंचकर पूर्ण हुई। शोभायात्रा का नगर के व्यापारियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान महावीर स्वामी की झांकी समेत कई झांकी शामिल रही। जिन्हें देखने के लिए नगर और आसपास क्षेत्र से जैन समाज के लोग पहुंचे। शोभायात्रा से पहले पारस जैन ने ख्वासी, नीरज जैन ने सारथी, डब्लू जैन ने कुबेर, मृंगाक जैन, नीरेश जैन ने इंद्र एवं इंदू जैन, प्रीती, अर्चना, निशा जैन, स्वीटी जैन, संतोष जैन, टिंकू जैन ने कलश की बोली उठाई। शोभायात्रा में पीछे महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। इसमें उझानी, बदायूं, इस्लामनगर आदि स्थान से जैन समाज के लोगों ने यहां पंहुच कर शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसको सफल बनाने में मृगांक जैन,प्रशान्त जैन,संतोष जैन,नरेंद्र जैन,निखिल जैन,प्रीत जैन,अरविंद जैन,डॉ आरती जैन,स्वीटी जैन,मोना जैन तान्या जैन,मान्या जैन,डव्बू जैन, अनुपम जैन,वितेन्द्र जैन,अविरल जैन समेत नगर के जैन समाज के सभी लोगों का सहयोग रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here