बिल्सी। नगर के अगोल रोड स्थित ईदगाह पर आज ईद उल फितर की नमाज मौलाना उस्मान कादरी ने अदा काराई। नमाज अदा होने के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी पूरी तरीके से मुस्तैद रहा। वही ग्रामीण क्षेत्र में भी ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्वक तरीके से अदा की गई। इधर मोहल्ला नंबर 8 कोठी वाली मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर ईदगाह इमाम मौलाना उस्मान कादरी, सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी हाजी अजमल खान, सपा नगर अध्यक्ष कविंदर सक्सेना, सपा विधानसभा अध्यक्ष किशोरी लाल शाक्य, अनीश खान, राजा फारुकी, अमजद खान,मुबीन फरीदी,अफ़ज़ाल हुसैन, बाबर हुसैन, रईस अहमद,दीन मोहम्मद आदि लोग मौजूद रहे।

























