होम राज्य उत्तर प्रदेश बिचौलियों द्वारा गेहूं खरीद पर रोक लगाने से नाराज किसानों ने सड़क...

बिचौलियों द्वारा गेहूं खरीद पर रोक लगाने से नाराज किसानों ने सड़क पर किया जाम-अलीगढ़ समाचार


अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

अद्यतन शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 12:50 पूर्वाह्न IST

बिचौलियों द्वारा गेहूं खरीद पर रोक लगाने से नाराज किसानों ने सड़क जाम कर दिया

मंडी सचिव से वार्ता करते भाकियू पदाधिकारी
– फोटो : संवाद

विस्तार


मंडी समिति के सचिव के आदेश पर 11 अप्रैल को मंडी समिति में आढ़तियों ने किसानों का गेहूं खरीदने से हाथ खड़े कर दिए। सचिव ने आदेश दिया है कि किसानों का गेहूं सिर्फ सरकारी क्रय केंद्रों पर ही बिकेगा। इससे आक्रोशित किसानों ने मंडी गेट पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे भाकियू पदाधिकारियों ने मंडी सचिव से वार्ता कर इसे तुगलकी आदेश बताया। कहा कि आदेश वापस न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

11 अप्रैल को कई किसान गेहूं बेचने मंडी समिति पहुंचे थे। उन्हें आढ़तियों ने बताया कि मंडी प्रशासन गेट पास देने पर रोक लगा दी है, इसलिए वह गेहूं नहीं खरीद सकते। इस पर किसानों ने जाम लगा दिया। भाकियू के मंडल अध्यक्ष कमांडो ओपी सिंह, जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह आदि ने पहुंचे तो मंडी समिति के सचिव सुनील शर्मा ने एसडीएम दिग्विजय सिंह व मंडी निदेशक चंदन पटेल से उनकी वार्ता कराई। अधिकारियों ने बताया कि शासन का निर्देश है कि प्रदेश का गेहूं दूसरे राज्यों में नहीं जाएगा। हालांकि मंडी उपनिदेशक ने जल्द ही समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here