होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में पत्नी का शव कमरे में लटका देख सदमे में आया...

बदायूँ में पत्नी का शव कमरे में लटका देख सदमे में आया पति – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव

बदायूँ में पत्नी का शव कमरे में लटकता देख पति सदमे में आ गया

ग्रामीणों से जानकारी करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के जरीफनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह 26 वर्षीय विवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह उसके परिवार वाले खेत पर गेंहू की फसल काटने गए थे। जब वह खेत पर चाय लेकर नहीं पहुंची तो उसका पति घर आया, जहां दूसरी मंजिल पर कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया।

संभल जिले के राजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी विवाहिता सर्वेश की शादी जरीफनगर के अनिल से हुई थी। उसके ससुराल वालों का कहना है कि सर्वेश के दो बेटियां हैं। सोमवार सुबह सभी लोग खेत पर गेहूं काटने गए थे। रोजाना सुबह सात बजे सर्वेश खेत पर चाय लेकर जाती थी। आज सुबह वह खेत पर नहीं पहुंची तो उसका पति घर आया।

Lok Sabha Election: बदायूं में सपा ने दूसरी बार बदला प्रत्याशी, अब शिवपाल यादव के बेटे आदित्य लड़ेंगे चुनाव

सर्वेश का शव दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका हुआ। उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उसके बाद दरवाजा तोड़कर विवाहिता के शव को नीचे उतारा गया। इसकी सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here