होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ आरिफपुर नवादा के किराना व्यापारी शिवांशु गौतम का शव बरेली के...

बदायूँ आरिफपुर नवादा के किराना व्यापारी शिवांशु गौतम का शव बरेली के मढ़ीनाथ से हुआ बरामद, प्रेम प्रसंग में गई जान,

  • दोस्त की प्रेमिका से गहरे हुए संबंध… 20 घंटे लाश के साथ कमरे में बने रहे प्रेमी युगल
  • युवक दो अप्रैल को बर्थ डे मनाने बरेली गया था, उसी दिन से था लापता।

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आरिफपुर नवादा निवासी किराना व्यापारी शिवांशु गौतम का शव बरेली के मढ़ीनाथ इलाके में बरामद हुआ है, हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है, पुलिस जांच में जुटी है, युवक दो अप्रैल को बर्थ डे मनाने गया था, उसी दिन से था लापता।

प्रेम प्रपंच में दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग में दोस्त और उसकी प्रेमिका ने ही युवक का कत्ल कर दिया। फिर शव को बोरी में भरकर जंगल में फेंक दिया। मामला शहर के आरिफपुर नवादा से जुड़ा है। किराना व्यापारी के बेटे शिवांशु गौतम की हत्याराेपित तनु काे पुलिस ने जेल भेज दिया है। पूछताछ के दौरान तनु ने घटनाक्रम बताया तो उसके चेहरे पर कोई पश्चाताप नहीं था। वह बिना रुके पूरा घटनाक्रम बताती रही।

पुलिस गिरफ्त में तनु (प्रेमिका) ने बताया कि शिवांशु और सनी दोनों अच्छे दोस्त थे। सनी ने ही शिवांशु से उसकी मुलाकात कराई थी। वह शिवांशु को नहीं जानती थी। लेकिन सनी और शिवांशु अच्छे दोस्त थे तो उनका एक दूसरे से काफी मिलना जुलना था। धीरे-धीरे उसकी शिवांशु से भी बात होने लगी। शुरुआत में सनी ने कभी इस बात पर एतराज नहीं जताया। इसके चलते उसकी नजदीकियां शिवांशु से बढ़ गईं थी। वह शिवांशु को लेकर सीरियस नहीं थी, लेकिन डेढ़ साल से वह उसे जानती थी और कई बार जरूरत पर रुपये भी ले चुकी थी।
वह शिवांशु के साथ कई बार संबंध भी बना चुकी थी।

युवती के अनुसार इस बात को लेकर उसके पहले प्रेमी सनी ने एतराज जताना शुरू किया। उसे लगता था कि कहीं शिवांशु उसे लेकर कहीं चला न जाए। इसीलिए सनी ने उस पर दवाब बनाया।इसीलिए दोनों ने षड़यंत्र रचा और उसे बरेली बुलाया। युवती उसे कमरे में ले गई, जहां सनी पहले से छिपा था।वहां उसने सनी के साथ मिलकर अपने दुपट्टा से शिवांशु की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरी में बंद कर सुभाष नगर क्षेत्र में सुनसान जगह पर फेंक दिया। फिर अपना कमरा बदलकर मोहल्ला मढ़ीनाथ में रहने लगे।

ये है पूरा मामला
थाना सिविल लाइंस इलाके के आरिफपुर नवादा गांव का रहने वाला शिवांशु गौतम (21) बीएससी फाइनल ईयर का छात्र था। रविवार को उसका शव बरेली के थाना सुभाषनगर इलाके में जंगल में बंद बोरी में पुलिस ने बरामद किया था। शिवांशु के बड़े भाई अभिषेक गौतम ने बताया कि 2 अप्रैल की शाम 6 बजे बाइक लेकर शिवांशु घर से निकला था। उसने अभिषेक को बताया था कि अपने दोस्त के घर जा रहा है, कल तक लौट आएगा। इसके बाद भाई से दोबारा बात नहीं हुई। भाई ने बताया, इसके बाद उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। न फोन ऑन हुआ न उससे कोई बात हुई। उसका कुछ भी पता नहीं चला। वह अकेले स्पलेंडर बाइक से निकला था। हम लोगों ने 5 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया। इसके आधार पर रविवार को तनु नाम की लड़की को उठाकर पूछताछ की । तनु अपने प्रेमी सनी के साथ बरेली के मोहल्ला नेकपुर में रह रही थी और नेटवर्क मार्केटिंग करती थी। लड़की ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि उसका प्रेमी सनी उस पर बार-बार शिवांशु से बात न करने का दबाव बनाता था। शिवांशु को लेकर उन दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here