बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे 05537/05538 दरभंगा-दौराई-दरभंगा साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन चार मई से 30 जून तक करेगा। शुक्रवार को विशेष ट्रेन की समय सारणी जारी कर दी गई।
05537 दरभंगा-दौराई विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। दोपहर 1:15 बजे दरभंगा से चलने के बाद यह ट्रेन सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, सीतापुर होते हुए रविवार को सुबह 7:14 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी। यहां से वाया रामगंगा होते हुए 9:45 बजे बदायूं, 11:40 बजे कासगंज पहुंचने के बाद हाथरस, मथुरा, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर होते हुए राम 10:30 बजे दौरान पहुंचेगी। वापसी में 05538 दौराई-दरभंगा विशेष ट्रेन पांच मई से प्रत्येक रविवार को राम 11:45 बजे दौराई से चलने के बाद अगले दिन सुबह 10:53 बजे बदायूं पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद मंगलवार को सुबह 6:50 बजे दरभंगा पहुंचेगी। संवाद