होम राज्य उत्तर प्रदेश पार्टी में शामिल होते ही निर्दोष कुमार दीक्षित को मिला बसपा से...

पार्टी में शामिल होते ही निर्दोष कुमार दीक्षित को मिला बसपा से टिकट – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


पार्टी में शामिल होते ही निर्दोष कुमार दीक्षित को बसपा से टिकट मिल गया

बसपा प्रत्याशी निर्दोष दीक्षित
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोक सभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद जहां भाजपा व सपा कांग्रेस गठबंधन ने करीब एक माह पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। वहीं लंबे इंतजार के बाद नामांकन से पहले बसपा ने बुधवार देर शाम प्रत्याशी का ऐलान कर दिया। हमीरपुर महोबा तिंदवारी संसदीय सीट से बसपा ने महोबा के पनवाड़ी क्षेत्र निवासी निर्दोष कुमार दीक्षित को प्रत्याशी बनाया है। इसे राजयोग कहें या किस्मत शाम को ही निर्दोष दीक्षित कांग्रेस से बसपा में शामिल हुए और कुछ देर बाद ही बसपा के केंद्रीय कैंप कार्यालय ने उन्हें हमीरपुर सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया।

मूलरुप से जनपद महोबा के पनवाड़ी क्षेत्र के नटर्रा गांव निवासी 42 वर्षीय निर्दोष कुमार दीक्षित एमएससी उत्तीर्ण हैं। वर्ष 2004 में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। तब से लगातार कार्यकर्ता के रुप में काम करते चले आ रहे हैं। वर्ष 2015 में निर्दोष दीक्षित को प्रदेश सचिव बनाया गया था। उसके बाद वह कई जिलों के प्रभारी रहे। वर्ष 2022 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चरखारी विधान सभा से चुनाव लड़ा था। लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here