होम राज्य उत्तर प्रदेश पर्यावरण सरंक्षण के लिये वृक्षारोपण समिति ने फ्यूचर लीडर्स स्कूल में 51...

पर्यावरण सरंक्षण के लिये वृक्षारोपण समिति ने फ्यूचर लीडर्स स्कूल में 51 पौधे रोपकर अभियान का किया शुभारंभ।

बिल्सी। शनिवार को जिले में पर्यावरण सरंक्षण के लिए कार्य कर रही अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संस्थापक प्रशांत जैन ने नगर के बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल (एफएलएस) में 51 पौधे रोपकर अभियान की शुरुआत की। साथ ही सत्र 2023-24 के एकेडमिक में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया ।

अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संस्थापक प्रशांत जैन ने कहा कि मनुष्य, प्रकृति और जीवन के अनूठे तालमेल को संतुलित बनाए रखने के लिए मौसमी और औषधीय पौधों को लगाना चाहिए। उन्होने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण के लिए क्षेत्र में 51 हजार पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है,यह लक्ष्य आज से दो अक्टूबर तक अभियान चलाकर पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य संजीव रूप, विष्णु असावा, पीयूष वार्ष्णेय, प्रशांत दीक्षित, अनुज शर्मा, अमित माहेश्वरी आदि ने यहां पौधे लगाए। विद्यालय डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि अगर हम अधिक से अधिक पौधरोपण करेंगे तो धरती पर हरियाली होगी, वातावरण स्वच्छ व शुद्ध होगा। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। इसलिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।

इस मौके पर एमडी राहुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने पौधारोपण के दौरान सभी विद्यार्थियों को पेड़-पौधों के महत्व को विस्तार से बताया। इस मौके पर एकेडमिक हेड सीके शर्मा, डिसिप्लिन इंचार्ज बृजेशपाल सिंह, जुनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्री प्राइमरी कोर्डिनेटर राखी गुप्ता, अंकित सिंह, केशव शर्मा, रूबी मौर्य, सोनी शर्मा, तान्या जैन, रूमा सक्सेना, दीक्षा गुप्ता, साक्षी, अलीशा, ट्विंकल जैन, प्रशांत सिंह, अंजली सिंह, शिवानी गुप्ता, दीक्षा वाष्र्णेय, निशा बी, आंचल, विशेष चौहान, शिफा, दीक्षा यादव, आकांक्षा कुशवाह, कनिष्का सोमानी, रवीना, अमन सिंह, पूनम पाल, मनीष, सत्यवान, और राधिका माहेश्वरी शामिल रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here