होम राज्य उत्तर प्रदेश तारों की चिंगारी से फसल में लगी आग – अमर उजाला हिंदी...

तारों की चिंगारी से फसल में लगी आग – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


तारों से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई

गेंहू की फसल में लगी आग
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार


लोधा क्षेत्र के गांव नौगवां अर्जुनपुर में 9 अप्रैल की शाम साढ़े चार बजे के करीब तारों की चिंगारी से आग लग गई। इससे पांच बीघे गेहूं की फसल जल गई।

नौगंवा अर्जुनपुर निवासी निवासी श्रीनिवास उपाध्याय पुत्र बद्री प्रसाद के अनुसार उनके खेतों के ऊपर से बिजली की लाइन निकली है। 9 अप्रैल की शाम तारों की चिंगारी से उनके खेतों में लगी आग में गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस और दमकल मौके पर पहुंच गई। पीड़ित किसान ने रोरावर थाने में तहरीर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here