- जिला बार एसोसिएशन में हुआ आयोजित कार्यक्रम
- अध्यक्ष, महासचिव समेत अधिवक्ताओं ने दी विदाई
विधि सवाददाता सुधीर कश्यप की रिपोर्ट
बदायूँ।जिला बार एसोसिएशन ने सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर बदायूं से स्थानांतरित हुए न्यायिक अधिकारियों को सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंटकर विदाई दी, इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश पंकज अग्रवाल समेत समस्त न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
जिला बार एसोसिएशन के मथुरा प्रसाद मेमोरियल हॉल में बार एसोसिएशन के महासचिव संदीप कुमार मिश्रा ने जनपद न्यायाधीश पंकज अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह भेंटकर कर सम्मानित किया उसके बाद बदायूं से स्थानांतरित हुए न्यायिक अधिकारियों जिनमें अपर जिला जज अखिलेश कुमार ,मोहम्मद नसीम , सारिका गोयल , नवनीत कुमार भारती ,डॉक्टर मोहम्मद इलियास ,उदयभान सिंह , विजय कुमार गुप्ता , अब तक सीजेएम रहे मोहम्मद साजिद प्रथम, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय प्रियंका, मनाली चंद्रा को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित कर विदाई दी गई ।
जिला वार के अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह ने कहा कि अधिकारियों की कार्यशैली , नोंक-झोंक अब सब यादगार बनकर रह जाएंगे न्यायिक अधिकारियों ने भी जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की कार्यशैली की सराहना की । कार्यक्रम में महासचिव संदीप मिश्रा, एडी जी सी मदन लाल राजपूत, पूर्व अध्यक्ष योगेश्वर प्रताप सिंह तोमर, वरिष्ठ अधिवक्ता गेंदनलाल लाल बघेल, पूर्व महासचिव विवेक शर्मा, संयुक्त सचिव प्रकाशन भावना शर्मा, सुनीता सिंह, अजय सिसोदिया ,अंकित सक्सेना, सुधीर कश्यप, होते लाल मौर्य,भानु प्रताप, बादाम सिंह यादव, राजेंद्र बघेल, अनिल यादव, राजवीर राज, अक्षय कुमार सिंह, अमित श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन दिवाकर बर्मा ने किया।

























