होम राज्य उत्तर प्रदेश एटा में युवक ने पहले हनुमानजी की मूर्ति पर चप्पल फेंकी, फिर...

एटा में युवक ने पहले हनुमानजी की मूर्ति पर चप्पल फेंकी, फिर तोड़ दी और आंखें निकाल लीं – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


एटा में युवक ने पहले हनुमानजी की मूर्ति पर चप्पल फेंकी, फिर मूर्ति तोड़कर उनकी आंखें निकाल लीं

अराजकता कर खंडित की गई हनुमान जी की मूर्ति
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा में लोकसभा चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश की गई। सोमवार को अराजकतत्व ने हनुमान जी की मूर्ति खंडित कर दी। तड़के करीब 4 बजे उसने घटना को अंजाम दिया। पहले मूर्ति तोड़ी फिर उसकी आंखें निकालीं। लोगों ने देखा तो क्षेत्र में तनाव फैल गया।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी दलित समाज का युवक है। एक दजिन पहले वह मूर्ति पर चप्पल फेंककर मारा था। इस समय हम लोगों ने अज्ञानता समझ अनदेखा कर दिया था। कुछ ही घंटे बाद तड़के पहर उसने यह घटना कर दी।

लोगों ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी है। हालांकि घटना के समय उसने शराब पी थी या नहीं यह नहीं पता। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गड़रियान मोहल्ले की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here