होम राज्य उत्तर प्रदेश आगरा में ससुर की मांग से परेशान विवाहिता ने पुलिस से शिकायत...

आगरा में ससुर की मांग से परेशान विवाहिता ने पुलिस से शिकायत कर मांगी मदद – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव – यूपी:विवाहिता थानेदार, बोली


आगरा में ससुर की मांग से परेशान विवाहिता ने पुलिस से शिकायत कर मदद मांगी

महिला डेमो
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में बहू ने अपने ससुर के खिलाफ शिकायत की है। उसका आरोप है कि मना करने के बाद भी ससुर अपने हाथ से खाना खिलाना चाहते हैं। जिद करते हैं। उनकी नीयत में खोट है। विवाद की वजह से वह दो महीने से मायके में है। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचने पर रविवार को काउंसलर ने दोनों पक्षों से बात की। बात नहीं बनने पर केस दर्ज करने की संस्तुति की है।

किरावली थाना क्षेत्र की युवती की शादी आठ महीने पहले पथौली में हुई थी। युवक एक कंपनी में नौकरी करता है। बहू का आरोप है कि शादी के दिन सबके सामने ससुर ने खाना खिलाया था, तो कोई बात नहीं थी। मगर घर पर भी अपने हाथ से खाना खिलाने की जिद करते हैं। विरोध करने पर बेटी मानने का हवाला देते हैं। लेकिन, उसे नीयत गलत होने का शक है।

केस दर्ज करने की संस्तुति

बताया कि उनकी हरकतें ठीक नहीं हैं। पति को जब बताई तो उन्होंने अपने पिता का साथ दिया। इसके बाद से ससुर की हरकत और जिद बढ़ गई है। विरोध पर पति और ससुर ने पीटा, तब से मायके में है। काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि समझाने का काफी प्रयास किया। मगर, बात नहीं बन सकी। केस दर्ज करने की संस्तुति की है।

पांच मामलों में समझौता हो गया

परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी अपूर्वा चौधरी ने बताया कि रविवार को काउंसिलिंग के लिए 84 जोड़ों को बुलाया गया था। 20 उपस्थित हुए। पांच में समझौता हो गया। चार मामलों में एफआईआर के लिए कहा गया। अन्य को अगली तारीख दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here