होम राज्य उत्तर प्रदेश अवैध हथियार आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

अवैध हथियार आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार

आरोपी गिरफ्तार।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सीमावर्ती जिले अलीगढ़ से अवैध हथियार लाकर गौतमबुद्ध नगर में सप्लाई करने वाले हथियारों के तस्कर को थाना सूरजपुर पुलिस ने 11 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो पिस्टल, चार तमंचे और 34 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह यहां पर किन-किन लोगों को हथियारों की सप्लाई करता था।

पुलिस ने बताया कि सूरजपुर चौक से पकड़ा गया आरोपी लोकेश जिला अलीगढ़ के गांव गांगरौल का रहने वाला है। वह वहां पर हथियार बनाने वालों के संपर्क में है। वह पिछले दो वर्षों से हथियारों की तस्करी कर रहा है। सुबह सात-आठ बजे अलीगढ़ से बस में बैठकर आता है। हथियार बेचकर शाम को अलीगढ़ वापस चला जाता है। थाना सूरजपुर के प्रभारी ने बताया कि लोकेश जेवर  में भी कई बार अवैध हथियारों की सप्लाई कर चुका है। यह 10 हजार रुपये में तमंचा और 50 से लेकर 70 हजार रुपये तक में पिस्टल देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here