होम राज्य उत्तर प्रदेश अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपत्ति समेत पांच घायल -अलीगढ़ समाचार

अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपत्ति समेत पांच घायल -अलीगढ़ समाचार


अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

अद्यतन शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 12:54 पूर्वाह्न IST

अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती समेत पांच घायल

सड़क दुर्घटना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हाईवे पर पला नगलिया के पास अज्ञात वाहन ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए।

गभाना के गांव लालपुर निवासी इमरान 11 अप्रैल की देर शाम पत्नी सबीना व बच्चे नाजिम, सानिया व नाजिया के साथ मोपेड से अलीगढ़ की ओर से गांव लौट रहे थे। हाईवे पर पला नगलिया के पास पहुंचे तभी पीछे से आया अज्ञात वाहन उनकी मोपेड में टक्कर मारकर निकल गया। पुलिस ने टोल एंबुलेंस की मदद से पांचों घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here