होम राज्य उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव भी अपनी मां और सांसद डिंपल...

अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव भी अपनी मां और सांसद डिंपल यादव के साथ प्रचार के लिए मैनपुरी पहुंचीं – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को सांसद डिंपल यादव पहुंचीं। उनके साथ एक बार फिर उनकी बेटी अदिति यादव मंच पर दिखाई दीं। उन्होंने कोई भी वीआईपी ट्रीटमेंट न लेते हुए कार्यकर्ताओं के बीच ही अपनी जगह खोजी।

अदिति के इस अंदाज ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया। उनकी सादगी लोगों के मन को भा गई। उन्होंने लोगों से मां डिंपल यादव को दोबारा संसद भेजने की अपील की। मौजूद समर्थकों ने भी उनसे डिंपल को दोबारा जितवाने का वादा किया।





चुनाव प्रचार के दौरान अदिति ने कोई भी वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं लिया, बल्कि वे कार्यकर्ताओं के बीच में ही नजर आईं। जब मां डिंपल यादव ने बोलना शुरू किया तो वह हर शब्द को गौर से सुनतीं और समझती रहीं। अदिति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। यहां पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इंस्टाग्राम पर उनके 3.66 लाख फॉलोअर्स हैं, तो वहीं एक्स पर ये संख्या 3.06 लाख है।



22 वर्षीय अदिति मां के साथ चुनावी समर में जनता और कार्यकर्ताओं के बीच दिख रही हैं। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से वार्ता के दौरान वह बारीकी से सब कुछ सीखतीं नजर आईं। ऐसे में कहीं न कहीं इसे उनकी राजनीति में कदम रखने से पहले की तैयारी माना जा रहा है। कारण चाहे जो भी हों लेकिन लोगों के बीच अदिति यादव के राजनीति में आने की चर्चाओं ने जोर जरूर पकड़ लिया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here