होम राज्य उत्तर प्रदेश हाथरस से साध्‍वी प्राची भी बीजेपी टिकट के दावेदारों में शामिल हैं....

हाथरस से साध्‍वी प्राची भी बीजेपी टिकट के दावेदारों में शामिल हैं. -हाथरस समाचार


अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

अद्यतन बुधवार, 06 मार्च 2024 12:46 पूर्वाह्न IST

हाथरस से साध्‍वी प्राची भी बीजेपी के टिकट के दावेदारों में शामिल हैं.

-साध्वी प्राची

विस्तार


हाथरस लोकसभा सुरक्षित सीट से भाजपा की टिकट के दावेदारों की सूची में एक और नाम बढ़ गया है। 5 मार्च की देर शाम साध्वी प्राची के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। वह टिकट के लिए इस समय आलाकमान के संपर्क में भी बताई जाती हैं।

हाथरस लोकसभा सीट पर भाजपा से टिकट मांगने वालों की फेहरिस्त लंबी है। स्थानीय स्तर पर भाजपा से टिकट पाने के लिए 70 दावेदारों ने आवेदन किया है। कुछ दूसरे जिलों के नेता भी यहां से टिकट मांग रहे हैं। इस सीट पर लंबे समय से भाजपा का कब्जा है।

देर शाम हाथरस लोकसभा सीट पर साध्वी प्राची के नाम की चर्चा शुरू हुई। प्राची विश्व हिंदू परिषद में राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुकी हैं। वह बागपत की निवासी हैं और वर्तमान में हरिद्वार में रह रही हैं। वह कई बार सामाजिक कार्याें में भी आती रही हैं। वह कोरी समाज से हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here