बदायूँ।जनपद के “सोई वाले स्वामी जी” के नाम से विख्यात श्री विदेहनंदीनी शरण जी महाराज का आज सुबह बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान देहांत हो गया,कुछ दिन पूर्व उनकी तबीयत खराब होने पर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सेहत में कोई सुधार न होने पर बरेली के राममूर्ति अस्पताल में लाया गया था, उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा हुआ था जहां डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उनकी तबियत मे कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। आज सुबह डॉक्टरों ने उनके शरीर पूरा होने की जानकारी उनके साथियों को दी।




सभी फ़ाइल फोटो…….
भक्तों को उनके देवलोक गमन की जानकारी जानकारी मिलते ही लोग बड़ी संख्या में उनके बदायूँ बिसौली रोड़ पर स्थित उनके सोई आश्रम पहुंचना शुरू हो गए हैं।बहीं उनके तमाम अनुयायियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्वामीजी के देवलोकगमन की जानकारी के साथ उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त कर रहे हैं,
बताते चलें सोई वाले स्वामी के नाम से विख्यात हनुमान जी के परम् साधक थे ग्राम सोई में हनुमान जी के मंदिर के साथ उनका आश्रम बना हुआ है जहां भारत के तमाम साधू सन्तों सन्यासियों का सत्संग होता रहता है, उनका एक आश्रम गुरुग्राम में भी बना हुआ है,वैसे तो पूरे भारत मे उनके लाखों अनुयायी हैं जो उनमें श्रद्धा रखते हैं,उनके भक्तों में तमाम राजनेता विधायक मंत्री,से लेकर उधमियों शामिल हैं।उनके निधन से भक्तों में शोक की लहर है।

























