होम राज्य उत्तर प्रदेश सरफराज हुसैन बने बसपा के नगर अध्यक्ष बिल्सी में बपसा की हुई...

सरफराज हुसैन बने बसपा के नगर अध्यक्ष बिल्सी में बपसा की हुई बैठक ।

दलित,मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग एक होकर अब दूर करेगा असमानता

बिल्सी।नगर के मोहल्ला संख्या तीन में युवा नेता सरफराज हुसैन सैफी के आवास पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में दलित और मुस्लिम के साथ पिछड़ा वर्ग एक होकर देश में सामाजिक असमानता को दूर करेगा। बसपा के जिलाध्यक्ष आरपी त्यागी ने कहा कि बसपा की नीतियां सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की है। पार्टी में सामाजिक समानता का भाव निहित है। उन्होने आने वाले लोकसभा चुनाव में मुस्लिम समाज और दलित समाज के लोगों से एकजुट रहने की बात भी कही। उन्होने बताया कि पार्टी मुखिया बहन मायावती चार बार प्रदेश की सत्ता संभाल चुकी हैं और उनके कुशल कार्यकाल को आज भी आम जन भूला नहीं है। उन्होने कहा कि प्रदेश का जितना विकास मायावती सरकार में हुआ है उतना किसी भी सरकार में नहीं हुआ है। उन्होने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार के नाम पर केवल गुमराह करने का काम कर रही है। आज प्रदेश में कोई भर्ती परीक्षा का पेपर होता है तो लीक हो जाता है। जिससे युवा को समय पर रोजगार नहीं मिल पाता है।

सरफराज हुसैन ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ बीएसपी का दामन थाम लिया। जिलाध्यक्ष आरपी त्यागी ने उन्हें बिल्सी नगर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जिसपर उनके समर्थकों ने उनका फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर जिला सचिव जगदीश सरन, विधानसभा अध्यक्ष अजयपाल गौलम, अब्दुलहक सैफी, चमनपाल गौतम, जमालउद्दीन सलमानी, सलीम सैफी, गुड्डू फरीदी, शरीफ सैफी, इल्यास खां, इस्तकार हुसैन आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here