बिल्सी। थाना क्षेत्र में पिछले एक पखवाड़े से भैंस चोर काफी सक्रिय बने हुए है। जो क्षेत्र में लगातार भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं बावजूद इसके थाना पुलिस इन घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के पशु पालकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीती रात चोर क्षेत्र के गांव खैरी से एक घर से दो भैंस को चुराकर ले गए। पीड़ित ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव खैरी में बीती रात गांव के इकरार अली पुत्र फुंदन के घर में बंधी दो भैंसों को चोर चुराकर ले गए। पीड़ित ने बताया कि उन्होने भैंसों को आसपास के गांवों में काफी तलाश किया। मगर उनका कोई पता नहीं लग सका। जिसके बाद उन्होने थाना पुलिस को एक तहरीर दी है। बताते है कि इससे पूर्व बीती दो मार्च की रात क्षेत्र के गांव खैरातीनगर निवासी किशनपाल पुत्र केदार सिंह एक भैंस को चुराकर पिकअप गाड़ी में लाद कर ले गए। उन्होने दौड़ कर चोरों को रोकने की कोशिश की। जिसके बाद चोरों ने उनके साथ मारपीट भी कर दी थी। जिसमें थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट तो दर्ज कर ली। मगर अभी तक पुलिस किसी भी चोर को नहीं पकड़ सकी है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भैंस चोरी की घटनाओं से पशु पालकों में दहशत का माहौल है।

























