
शिवपुरम में सीसी रोड का शिलान्यास करते सदर विधायक। संवाद
बदायूं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने शनिवार दोपहर में मोहल्ला शिवपुरम व कबूलपुरा में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड के लिए नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की वजह से हर तरफ विकास नजर आ रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहू, मनोज गुप्ता बिट्टन, मनोज चंदेल, रवि वाल्मीकि, मदुसूदन गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

























