होम अंतर्राष्ट्रीय सऊदी अरब ने किया एलान, आज सोमवार से शुरू होगा रमज़ान का...

सऊदी अरब ने किया एलान, आज सोमवार से शुरू होगा रमज़ान का महीना,भारतीय उपमहाद्वीप में भी सऊदी अरब की घोषणा के अनुसार ही शुरू होता है.रमज़ान का महीना!

सऊदी अरब ने कहा है कि रमज़ान का महीना सोमवार 11 मार्च से शुरू होगा.

वहां कल 10 मार्च को चांद दिखाई दिया है. इसके दूसरे दिन से ही रमजान का महीना शुरू हो जाता है.भारतीय उपमहाद्वीप में भी रमज़ान का महीना सऊदी अरब की घोषणा के अनुसार ही शुरू होता है.

सऊदी अरब में कल रमजान मुबारक का चांद नजर आ गया – वहां कल से तरावीह की नमाज के बाद आज रमजान का पहला रोजा होगा रमजान का चांद सऊदी अरब में नजर आने क़े साथ ही बरकत और पाक महीने वाला यह महिना चांद का दीदार होने के बाद कल से शुरू हो गया है – सऊदी अरब में आज यानी 11 मार्च को रोजा रखा जायेगा वहीं भारत मे आज ईशा की नमाज के बाद तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी और मंगलवार को पहला रोजा रखा जायेगा

सऊदी अरब के साथ ही संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में आज सोमवार, 11 मार्च को रमजान 2024 का पहला रोजा रखा जा रहा है.वहीं भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में रमजान एक दिन बाद शुरू होगा यानी आज 11 मार्च की शाम से तरावीह होगी और 12 मार्च मंगलवार को पहला रोजा रखा जाएगा.

रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है जो कि 720 घंटे यानी चार सप्ताह और दो दिनों तक चलता है. इस दौरान मुस्लिम लोग सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं. इसे रहमत और बरकत का महीना कहा जाता है, जिसमें लोग ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में गुजारते हैं और दान या जकात देते हैं. हालांकि, रोजों की तारीख हर साल बदलती रहती है क्योंकि इस्लामी कैलेंडर के चांद दिखने पर आधारित है, इसलिए इसकी शुरुआत और समापन आधे चांद के दिखने पर निर्भर करती है.

रमज़ान इस्लाम में एक पवित्र महीना माना जाता है और इस दौरान इस्लाम के अनुयायी रोज़ा रखते हैं.रोज़ा इस्लाम के पांच प्रमुख धार्मिक स्तंभों में से एक है. बाक़ी चार क्रमशः एक ईश्वर में आस्था, नमाज़, ज़कात और हज हैं.इस्लामी विशेषज्ञों का कहना है कि हिजरी द्वितीय वर्ष के दौरान रमज़ान के महीने में रोज़ा रखने को मुसलमानों के धार्मिक ग्रन्थ क़ुरान के ज़रिए फ़र्ज़ या अनिवार्य किया गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here