होम राज्य उत्तर प्रदेश लखनऊ में कई सपा और बसपा नेता भाजपा में शामिल हुए। ...

लखनऊ में कई सपा और बसपा नेता भाजपा में शामिल हुए। -अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


लखनऊ में सपा और बसपा के कई नेता बीजेपी में शामिल हुए.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दो पूर्व राज्यमंत्रियों समेत बसपा और सपा के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बसपा सरकार के पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा अंटू भी कार्यक्रम में शामिल हुए, लेकिन वह सदस्यता नहीं ले सके। सूत्रों के मुताबिक एक मामले में संलिप्तता का आरोप होने की वजह से हाईकमान से उनके नाम पर हरी झंडी नहीं मिली।

पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष बसपा सरकार में राज्य मंत्री रहे अच्छेलाल निषाद (बांदा), बसपा सरकार के पूर्व राज्य मंत्री एवं पूर्व विधायक सिद्ध गोपाल साहू (महोबा), सपा के पूर्व एमएलसी एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह (झांसी), पूर्व बसपा विधायक मधुसूधन शर्मा (आगरा), उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ से पूर्व शिक्षक क्षेत्र एमएलसी प्रत्याशी महेन्द्र नाथ राय (लखनऊ), पूर्व बसपा विधायक डाॅ. हाफिज इरशाद (आजमगढ़), सपा के पूर्व विधायक जितेन्द्र वर्मा (आगरा) के अलावा लखनऊ में बसपा के पूर्व प्रत्याशी आशीष कुमार सिन्हा व जगदत्त कोरी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पूर्व मंत्री अनंत कुमार अंटू ने कहा कि मैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलने आया था। उनसे कुछ अहम विषय पर बात करनी थी। उस वक्त सदस्यता ग्रहण समारोह भी चल रहा था। मैं प्रदेश अध्यक्ष से बात करके वापस चला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here