होम राज्य उत्तर प्रदेश बिसौली के अधिशासी अधिकारी अनूप राय को मिला बिल्सी का अतिरिक्त चार्ज,

बिसौली के अधिशासी अधिकारी अनूप राय को मिला बिल्सी का अतिरिक्त चार्ज,

बिल्सी। नगर पालिका परिषद बिल्सी के रिक्त पड़े अधिशासी अधिकारी पद पर बिसौली के अधिशासी अधिकारी अनूप राय को सम्बद्ध किया गया है।शासन के आदेश आते ही श्री राय ने आज अपराह्न 4:00 बजे पालिका कार्यालय आकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री राय ने कहा कि पालिका के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर सभासद उमेश बाबू, प्रखर महेश्वरी,प्रदीप महेश्वरी, निशांत वार्ष्णेय,राहुल महेश्वरी,अर्जुन बाबू आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here