बिल्सी।श्री महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में आज महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में भगवान भोलेनाथ की बारात बड़े धूमधाम से निकाली गई, बारात में भगवान महाकाल की दूल्हे के रूप में झांकी सहित अनेक स्वचालित झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।इस दौरान नगर का पूरा वातावरण शिवमय हो गया, बारात को देखने के लिये भारी संख्या में नगर सहित आसपास क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे। आज बारात के चलते बिल्सी का मुख्य बाजार को सुंदर तरीके से सजाया गया कहीं टेंट लगे तो कहीं मनमोहक झालरों से शहर को पाट दिया गया।

आज अपराह्न 2:00 बजे भगवान भोलेनाथ की बारात अंबियापुर स्थित सम्राट अशोक चौक से प्रारंभ हुई जिसका क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया, बारात साहबगंज ,थाना मोड़ तिराहा ,कटरा बाजार, अटल चौक, लोहा बाजार,बालाजी तिराहा सिरासौल मार्ग, क्षत्रिय कॉलोनी, मोहल्ला नंबर 5 होली चौक होते हुए शिव शक्ति भवन मंदिर पर संपन्न हुई। नगर के दुकानदारों द्वारा भगवान भोलेनाथ की बारात का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। बारात में मसान की होली, चट्टी चट्टा, भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा ,पंजाबी झांकी भी अपनी अलग ही छठा विखेर रही थी। बारात में श्री महाकालेश्वर सेवा समिति द्वारा तैयार की गई बाबा की पालकी विशेष छठा बिखेर रही थी। समिति के पदाधिकारी रजनीश शर्मा कुलदीप वार्ष्णेय कैलाश परमानंद वार्ष्णेय पंकज वाष्र्णेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता बारात में साथ नज़र आये।

बारात में नगर के सभी धार्मिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बारात में सिद्ध पीठ बालाजी धाम के महंत मटरु मल शर्मा (महाराज) ,राजा बाबू वार्ष्णेय,ओम बाबू वार्ष्णेय इंजीनियर,लव कुमार वार्ष्णेय ,सुरेश बाबू वार्ष्णेय, नवरत्न वार्ष्णेय, सीताराम, रंजीत वार्ष्णेय,सिक्की एवं जीतू वार्ष्णेय, तनुज वार्ष्णेय, दिनेश वाष्र्णेय, अनुभव वार्ष्णेय, धीरज उपाध्याय,भुवनेश शर्मा, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, बबलू अभिषेक, आनंद, अवधेश लड्डा सहित भारी संख्या में महिलाओं सहित सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।बारात में बिल्सी का मशहूर राजू बैंड ने शानदार भजनों से सभी का मन मोह लिया ,बारात के दौरान बारात में नवागत थाना प्रभारी के के मिश्रा अपनी पूरी टीम के साथ मुस्तैद दिखाई दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here