होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: महाशिवरात्रि पर श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव...

बिल्सी: महाशिवरात्रि पर श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का भजन कीर्तन भंडारे के साथ समापन।

कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी समाज सेविओं, व्यापारियों, मीडिया बन्धुओं को किया गया सम्मानित।

बिल्सी।श्री महाकाल सेवा समिति के महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय शिव विवाह कार्यक्रम का बीती रात महिला संगीत, भजन कीर्तन पर डांस के साथ हुआ समापन।इस अवसर पर समिति के कार्यकर्ताओं सहित कार्यक्रम में भागीदारी निभाने वाले लोगों को पटका एवं महाकाल का चित्र देकर सम्मानित किया गया।महोत्सव के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।समापन को यादगार बनाते हुए आसमान में सतरंगी आतिशबाजी छोड़ी गई।इस दौरान बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया।

शिव शक्ति भवन मन्दिर में बीती शाम 6:00 बजे बाबा महाकाल की शादी के पश्चात महिला संगीत का आयोजन किया गया जिसमें वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति की महिलाओं के साथ तमाम महिला पुरुषों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया इज़ दौरान महिलाओं ने भगवान भोले व मां पार्वती के सुन्दर सुंदर भजन गाकर उनपर नृत्य भी किया।

इस मौके पर समिति के सदस्यों ने स्वदेश केसरी के तहसील प्रभारी ललित वार्ष्णेय,समाज सेवी मुनीश्वर राठी, सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत श्री मटरु मल शर्मा महाराज एवं महोत्सव में सहभागिता निभाने वाले तमाम व्यापारी भाइयों का पटका एवं महाकाल का चित्र भेँट कर सम्मानित किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में उपस्थित शिव भक्त शिव की शादी के महोत्सव में थिरकते नजर आए।

आयोजन समिति के सदस्य सुरेश बाबू वार्ष्णेय, नवरत्न वार्ष्णेय, अजीत वार्ष्णेय,धीरज उपाध्याय, तनुज वार्ष्णेय, अनुभव वार्ष्णेय, गब्बर वार्ष्णेय आदि ने आयोजन को सफल बनाने के लिये उपस्थित शिव भक्तों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी सिद्धपीठ श्री बालाजी दरबार के महंत मटरु मल शर्मा,महाराज ,इंजीनियर ओम बाबू वार्ष्णेय, सौरव वार्ष्णेय, सहित समस्त सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here