होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन, बच्चों...

बिल्सी: भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन, बच्चों के विकास में अभिभावकों की अहम भूमिका- सुरेश बाबू ,प्रबंधक

बिल्सी। बच्चों के सर्वागीर्ण विकास में उनके अभिभावकों की भूमिका अहम होती है,यह कहना है भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी के प्रबंधक सुरेश बाबू का,वह आज स्कूल में आयोजित शिक्षक-अभिभावक की गोष्ठी में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों के संग छात्रों के सर्वागीर्ण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की साथ ही अभिभावकों से विचार देने के लिये कहाकि कि जिसमें स्कूल अपना और क्या योगदान दे जिससे बच्चों का भविष्य वेहतर बनाया जा सके। सुरेश बाबू ने अभिभावकों को बताया कि विद्यालय के शिक्षकों द्वारा सभी कक्षाएं सफलतापूर्वक चलाई जा रही हैं और छात्रों की समझ के के लिये पाठ्यक्रम को भी बहुत ही सरल तरीके से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।हर बच्चा वेहतर शिक्षा का हकदार होता है। उन्होने कहा कि बच्चों के सर्वागीर्ण विकास में उनके अभिभावकों की भूमिका अहम होती है। इसलिए सभी को चाहिए कि वह अपने बच्चों की हर गतिविधियों पर नजर रखे। जहां भी सुधार की गुंजाइस होती है उस पर कॉलेज पूरा ध्यान दे रहा है।

इस मौके पर उप प्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा,भगवान दास, संजीव गुप्ता, राजेद्र शर्मा, सुनील कुमार, प्रदीप सक्सेना, ठाकुर देव सिंह, गीता रानी, सीमा वर्मा, विवेक दत्त, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here