होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में मनाई गई सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि,लड़कियों की शिक्षा पर लगी...

बिल्सी में मनाई गई सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि,लड़कियों की शिक्षा पर लगी सामाजिक पाबंदियों को दूर करने मे निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका।

बिल्सी। नगर में शाक्य-मौर्य समाज ने डॉ बीपी मौर्य के आवास पर भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 127वीं पुण्यतिथि मनाई। लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनका स्मरण किया। डॉ बीपी मौर्य ने कहा कि सावित्रीबाई फुले और उनके पति महात्मा ज्योतिबा राव फुले ने वर्ष 1848 में मात्र नौ विद्यार्थियों को लेकर एक स्कूल की शुरुआत की थी। सत्यपाल सिंह शाक्य ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की प्रतीक व देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को सबल व स्वाभिमानी व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भारत में उल्लेखनीय कार्य किया। 10 मार्च 1897 को उनका निधन हो गया था।

इस मौके पर बृजपाल शाक्य, भूपसिंह शाक्य, तीरथ प्रसाद मौर्य, महेंद्र सिंह शाक्य, नेत्रपाल कुशवाहा, मुकेश चंद्र मौर्य, चंद्रपाल शाक्य, राजाराम शाक्य, राकेश शाक्य आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here