श्री महाकालेश्वर सेवा समिति ने सिद्धपीठ श्री बालाजी दरबार के महंत श्री मटरु मल शर्मा (महाराज) एवं स्वदेश केसरी न्यूज़ के एडिटर इन चीफ़ प्रदीप कुमार शर्मा व उनकी पत्नी श्रीमती मंजुला शर्मा का किया सम्मान,
बिल्सी।श्री महाकालेश्वर सेवा समिति कुटी मंदिर के तत्वाधान में श्री महाकाल का 65 व श्रृंगार किया गया। इस मौके पर सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत श्री मटरु मल शर्मा (महाराज) एवं स्वदेश केसरी न्यूज़ के एडिटर इन चीफ़ श्री प्रदीप कुमार शर्मा ने अपनी पत्नी संग भगवान भोलेनाथ की आरती उतारी, इस दौरान उनके साथ बिल्सी तहसील प्रभारी ललित वार्ष्णेय अपनी पत्नी संग मौजूद रहे।




















श्रंगार से पूर्व मंदिर पर नगर की महिला श्रद्धालुओं व वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति की महिलाओं संग एडिटर इन चीफ़ की पत्नी व वैष्णवी ब्यूटी सैलून & मेकअप स्टूडियो- आर्य समाज चौक बदायूँ की डायरेक्टर श्रीमती मंजुला शर्मा (मीनू मेकओवर) ने भजन कीर्तन में भाग लिया।
रात 08:00 बजे शुरू है इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाकाल का भव्य श्रंगार किया गया ततपश्चात सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत श्री मटरु मल शर्मा (महाराज) एवं स्वदेश केसरी न्यूज़ के एडिटर इन चीफ़ श्री प्रदीप कुमार शर्मा ने अपनी पत्नी मंजुला शर्मा संग भगवान महाकाल की आरती उतारी, आज भोलेनाथ का श्रृंगार हनुमान जी के स्वरूप में किया गया था। आरती के पश्चात सभी भक्तजनों ने महाकाल की पूजा अर्चना की,तत्पश्चात भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने श्री बालाजी दरबार के महंत श्री मटरू मल शर्मा एवं वरिष्ठ पत्रकार स्वदेश केसरी न्यूज़ के एडिटर इन चीफ़ श्री प्रदीप कुमार शर्मा ने व उनकी पत्नी मंजुला शर्मा का महाकाल का पटका एवं प्रतीक चिन्ह के रूप में बाबा महाकाल का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मान के लिये प्रदीप कुमार शर्मा ने समिति को धन्यवाद दिया,उन्होंने कहाकि समिति ने बिल्सी में उज्जैन की तर्ज पर भगवान भोलेनाथ के श्रंगार की परंपरा की शुरुआत करके बिल्सी का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है, उन्होंने इसके लिये मुन्ना बाबू वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय की सराहना की,उन्होंने कहाकि गत शिवरात्रि के मौके पर समिति द्वारा गरीब कन्या का शानदार विवाह कराकर बहुत ही सराहनीय पहल करते हुए समाज मे सकारात्मक संदेश दिया है इसके लिये समिति के सभी सदस्य व उस शादी में सहयोगी बने सभी दानवीर वधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम में समिति के सदस्य मुन्ना बाबू वार्ष्णेय कुलदीप वार्ष्णेय,रजनीश शर्मा,पंकज वाष्र्णेय,सुमित वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय,डबल डी, अंशुल वाष्र्णेय, उमेश वाष्र्णेय, हनी सौरव वार्ष्णेय,पुनीत वार्ष्णेय,निपुण वार्ष्णेय,अतुल वार्ष्णेय,विष्णु वार्ष्णेय, गिरिराज किशोर वार्ष्णेय,अरुण उपाध्याय,वेदांस उपाध्याय का विशेष सहयोग रहा। वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति की अध्यक्षता प्रियंका वार्ष्णेय संरक्षक लक्ष्मी गुप्ता उर्मिला वार्ष्णेय लता वार्ष्णेय गीतांजलि वार्ष्णेय श्वेता वार्ष्णेय सहित आशा उपाध्याय, रजनी उपाध्याय, आदि मौजूद रही।

























