
मृतकों की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को जानकारी दी। फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलाबारी गांव निवासी बुद्धराज (18) अपने चचेरे भाई चित्रकूट के चुलहा पुरवा रसिन निवासी प्रभुदयाल (27) के साथ मंगलवार की शाम खरीदारी के लिए बदौसा गए थे। वहां से लौटते समय रात में बदौसा के दतौरा मोड़ पर स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। यहां से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में देर रात दोनों ने दम तोड़ दिया। बाइक प्रभुदयाल चला रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। बदौसा इंस्पेक्टर सविता ने बताया कि आरोपी स्कार्पियो की पहचान हो गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

























