- हिन्दू समुदाय के लोगों को उपद्रवी बता उन पर मुक़दमा लिखे जाने जताया रोष,
- क्रिमिनल के एनकाउंटर में मारे जाने पर उसके जनाजे में हज़ारों की संख्या में भीड़ होने पर पुलिस की खिंचाई।
- पीड़ित परिवार को बंधाया ढाँढस, हर सम्भव मदद का दिया भरोसा
बदायूँ। नगर की बाबा कालोनी में हुई 2 बच्चो की निर्मम हत्या के पीड़ित परिवार से आज राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार तथा अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के संगठन महामंत्री हरेंद्र कुमार ने आगरा से बदायूं आकर जिलाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् विकेन्द्र शर्मा और जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल करन दक्ष संग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। परिवार से मिलकर संगठन के सभी पदाधिकारियों ने दुख जताते हुए शोक व्यक्त किया।

इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने दोषी व्यक्ति को एनकाउंटर में ढेर किये जाने की प्रशंसा की वहीं पुलिस द्वारा हिन्दू समुदाय के लोगों द्वारा इस निर्मम हत्या के विरोध में विरोध प्रदर्शन को उपद्रवी बता के उन पर मुक़दमा लिखने की बात पर काफी रोष जताया है। मनोज कुमार ने कहा एक विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा इतना घिनौना अपराध किया गया जिसकी कोई क्षमा नहीं।उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहाकि पुलिस के एनकाउंटर के मारे गये दोषी जिसे विकृत मानसिकता का बतया जा रहा है , उसके जनाजे में समुदाय विशेष की हज़ारों की संख्या में भीड़ होने पर भी प्रशासन को आचार सहिंता का उल्लघन नजर नहीं आया। जबकि एक घर से दो मासूम बच्चो की निर्मम हत्या होने पर अगर हिन्दू समुदाय ने आक्रोश व्यक्त किया तो उनमे से 60 लोगों को उपद्रवी बताकर मुकदमा लिख दिया गया। ये सरकार की छवि ख़राब करने की पूर्ण साजिश है। पुलिस को इस मुक़दमे को वापस लेना चाहिए।
राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा अगर ऐसा नहीं हुआ तो पूरे भारत में इसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। जहाँ एक विशेष समुदाय इतनी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर समाज में भय उत्पन्न करने का काम कर रहा है और वही प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही, योगी शासन में ऐसा होना शर्मनाक है हम इसका विरोध करते हैं।

























