होम राज्य Will votes be cast through ballot paper instead of EVM? | क्या...

Will votes be cast through ballot paper instead of EVM? | क्या EVM की जगह बैलेट पेपर से डाले जाएंगे वोट: वोट ना डालने पर अकाउंट से कट जाएंगे 350 रुपए; जानिए इन वायरल दावों का सच

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़े कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक पोस्ट सामने आया, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मतदान ईवीएम मशीन से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से होंगे। यह दावा एक अखबार में छपी खबर के आधार पर किया जा रहा है।

  • अखबार में छपी खबर की हैडिंग में लिखा- आयोग के नए निर्देश: ईवीएम नहीं, बैलेट पेपर से होंगे मतदान। इस पोस्ट को एक्स पर शेयर कर कई यूजर्स सवाल पूछ रहे हैं कि क्या यह खबर सही है।
  • मनोज कुमार मीणा नाम के वेरिफाइड यूजर ने अखबार की कटिंग की फोटो शेयर कर लिखा- इस खबर में कितनी सच्चाई है। (अर्काइव)

एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या यह सच है। (अर्काइव)

एच एन रेकवाल नाम के यूजर ने इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया को टैग कर लिखा- क्या चुनाव आयोग ने पूरे भारत में वास्तव में बैलेट पेपर से चुनाव करवाने के निर्देश जारी किए हैं या मीडिया गुमराह कर रहा है। (अर्काइव)

वायरल दावे का सच…

वायरल दावे की पड़ताल करने पर हमें इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर इससे जुड़ा एक पोस्ट मिला। (अर्काइव)

इलेक्शन कमिशन ने वायरल दावे का खंडन कर इसे फेक बताया है। चुनाव आयोग ने अखबार की कटिंग शेयर कर लिखा- छत्तीसगढ़ के एक लोकल अखबार में खबर छपी थी कि इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया ने लोकसभा चुनाव 2024 में ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से वोटिंग के निर्देश दिए हैं। यह खबर पूरी तरह फेक और निराधार है। ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है। इससे साफ होता है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर पूरी तरह फेक है।।

दूसरा दावा

लोकसभा चुनाव को लेकर एक अन्य खबर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जा रहा है। खबर की हैडिंग है- नहीं दिया वोट तो बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपए: आयोग। चुनाव आयोग ने कोर्ट से पहले ही ले ली मंजूरी।

खबर में आगे लिखा है- वोट ना डालने वालों की पहचान आधार कार्ड से की जाएगी। वो आधार कार्ड जिस बैंक अकाउंट से लिंक होगा, उस अकाउंट से 350 रुपए काट लिए जाएंगे। जिन वोटर्स के अकाउंट में 350 रुपए नहीं होंगे। उनसे यह पैसा मोबाइल रिचार्ज के वक्त काटा जाएगा।

खबर का स्क्रीनशॉट।

खबर का स्क्रीनशॉट।

दावे का सच…

इस खबर से जुड़ा एक पोस्ट हमें भारत सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) फैक्ट चेक के एक्स अकाउंट पर मिला।

PIB ने खबर का खंडन कर इसे फेक बताया है। PIB ने लिखा- दावा: लोकसभा चुनाव में जो मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे, चुनाव आयोग द्वारा उनके बैंक खातों से ₹350 काट लिए जाएंगे। यह दावा फर्जी है। चुनाव आयोग ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है। साफ है कि शेयर की जा रही खबर पूरी तरह फेक है।

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सऐप करें-9201776050

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here