होम राज्य Raj Thackeray BJP NDA Joining Update; Amit Shah MNS Lok Sabha Election...

Raj Thackeray BJP NDA Joining Update; Amit Shah MNS Lok Sabha Election 2024 | गृहमंत्री अमित शाह से मिले राज ठाकरे: NDA में शामिल हो सकती है MNS; मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट मिलने की संभावना

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • राज ठाकरे बीजेपी एनडीए में शामिल होने का अपडेट; अमित शाह एमएनएस लोकसभा चुनाव 2024

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उद्धव ठाकरे के भाई राज ठाकरे ने मंगलवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से करीब आधे घंटे मुलाकात की। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) भाजपा के कुनबे NDA में शामिल हो सकती है। राज ठाकरे को महाराष्ट्र में मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट देने की भी चर्चा है।

इससे पहले दिल्ली में सुबह भाजपा महासचिव विनोद तावड़े खुद राज ठाकरे से मिलने होटल पहुंचे। कुछ देर बाद दोनों नेता वहां से बाहर निकले और अमित शाह के घर के लिए रवाना हो गए। आधे घंटे की मुलाकात के बाद राज ठाकरे वापस होटल चले गए।

मनसे चीफ और अमित शाह की मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली।

मनसे चीफ और अमित शाह की मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली।

सूत्रों के मुताबिक, राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में गठबंधन में शामिल होने के लिए भाजपा से 2 लोकसभा सीटों की मांग की है। इनमें मुंबई दक्षिण और शिरडी सीट शामिल है। हालांकि बताया जा रहा है कि भाजपा MNS को मुंबई दक्षिण सीट दे सकती है।

बढ़ रहा NDA का कुनबा
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन NDA का कुनबा बढ़ता जा रहा है। भाजपा के साथ फिलहाल 38 पार्टियां NDA में शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमिलनाडु दौरे से ठीक पहले राज्य की पटाली मक्कल कच्ची (PMK) भी NDA में शामिल हो गई। अब चर्चा है कि MNS भी NDA गठबंधन में शामिल हो सकती है।

2019 के लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे लेकिन राज्य में जगह-जगह जाकर बीजेपी के खिलाफ प्रचार किया था।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here