होम राज्य Priyanka Gandhi Lok Sabha Seat; Daman And Diu, Rae Bareli | Congress...

Priyanka Gandhi Lok Sabha Seat; Daman And Diu, Rae Bareli | Congress Ketan Patel | दमन-दीव कांग्रेस चीफ बोले-प्रियंका यहां से चुनाव लड़ सकती हैं: हाईकमान ने डेटा जुटाने को कहा; प्रियंका की रायबरेली से भी उम्मीदवारी के कयास

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • Priyanka Gandhi Lok Sabha Seat; Daman And Diu, Rae Bareli | Congress Ketan Patel

दमन और दीव2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कांग्रेस की तरफ से फिलहाल लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक भी लिस्ट जारी नहीं की गई है। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस की तरफ से फिलहाल लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक भी लिस्ट जारी नहीं की गई है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आगामी लोकसभा चुनाव दमन और दीव से लड़ सकती हैं। केंद्र शासित प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

केतन ने कहा- प्रियंका गांधी यहां से संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं, क्योंकि पार्टी आलाकमान ने उन्हें इसके लिए डेटा इकट्ठा करने के लिए कहा है। मैं इस प्रस्ताव का स्वागत करता हूं।

केतन ने बताया, प्रियंका के आने से पूरा दक्षिण गुजरात जो हमेशा कांग्रेस के साथ रहा है और सौराष्ट्र जो दीव से सटा हुआ है, उसे यहां फायदा होगा।

पार्टी जो डेटा कलेक्ट कर रही है उसमें जमीन हकीकत जैसे बिंदु शामिल हैं। इस दौरान मतदाताओं की पसंद और उम्मीदवारों के पिछले प्रदर्शन को देखा जाएगा।

प्रियंका गांधी के रायबरेली से भी चुनाव लड़ने की संभावना

13 फरवरी को सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के लिए नामांकन भरा था।

13 फरवरी को सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के लिए नामांकन भरा था।

कांग्रेस की तरफ से फिलहाल लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक भी लिस्ट जारी नहीं की गई है। हालांकि प्रियंका गांधी के दमन और दीव के अलावा यूपी के रायबरेली से भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। रायबरेली से मौजूदा सांसद सोनिया गांधी ने इस बार राज्यसभा के लिए नामांकन भरा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी सोनिया की सीट से परिवार के किसी सदस्य को ही टिकट दे सकती है।

प्रियंका ने अभी तक कोई चुनाव नहीं लड़ा
लोकसभा चुनाव 2024 में प्रियंका गांधी को अगर कांग्रेस पार्टी की तरफ से टिकट दिया जाता है, तो यह उनका पहला चुनाव होगा। इससे पहले प्रिंयका ने न तो लोकसभा, न ही विधानसभा का चुनाव लड़ा।

प्रियंका ने साल 2004 में राजनीति में कदम रखा था, तब उन्होंने अपनी मां सोनिया के प्रचार की जिम्मेदारी संभाली थी। 2019 तक वह अमेठी और रायबरेली में सक्रिय रहीं। 2019 में उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी के रूप में कांग्रेस पार्टी के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया। 2023 में कांग्रेस ने प्रियंका से उत्तर प्रदेश का प्रभार वापस लिया।

भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की
उधर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और राजीव चंद्रशेखर सहित बड़े नामों की घोषणा की है। 195 उम्मीदवारों में से 34 केंद्रीय और राज्य मंत्री हैं जबकि दो पूर्व मुख्यमंत्री हैं जिनका नाम सूची में शामिल है। पढ़ें पूरी खबर…

ये खबर भी पढ़ें…

जयंत सिन्हा ने राजनीतिक जिम्मेदारी छोड़ने की पेशकश की: नड्डा को लिखा- चुनावी दायित्वों से मुक्त करें; गौतम गंभीर ने भी यही बात कही

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी होने से पहले सांसद स्वेच्छा से राजनीतिक जिम्मेदारियां छोड़ना चाहते हैं। 2 मार्च को सुबह पहले दिल्ली ईस्ट से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को सोशल मीडिया पर राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here