होम राज्य Petrol and Diesel prices reduced by Rs 2 per litre: Sources |...

Petrol and Diesel prices reduced by Rs 2 per litre: Sources | देशभर में पेट्रोल और डीजल 2 रुपए सस्ता: नई कीमतें कल सुबह 6 बजे से लागू होंगी; दिल्ली में पेट्रोल अब 94 रुपए में मिलेगा

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने लोगों को राहत दी और पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर दी। नई कीमतें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होंगी।

पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि पेट्रोल और डीजल के दाम 2 रुपए कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के परिवार का हित और सुविधा उनका लक्ष्य है।

इससे पहले आज ही राजस्थान सरकार ने अपने राज्य में डीजल-पेट्रोल पर 2 प्रतिशत वेट कम किया था।

भारत में कैसे तय होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
जून 2010 तक सरकार पेट्रोल की कीमत निर्धारित करती थी और हर 15 दिन में इसे बदला जाता था। 26 जून 2010 के बाद सरकार ने पेट्रोल की कीमतों का निर्धारण ऑयल कंपनियों के ऊपर छोड़ दिया। इसी तरह अक्टूबर 2014 तक डीजल की कीमत भी सरकार निर्धारित करती थी। 19 अक्टूबर 2014 से सरकार ने ये काम भी ऑयल कंपनियों को सौंप दिया।

अभी ऑयल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत, एक्सचेंज रेट, टैक्स, पेट्रोल-डीजल के ट्रांसपोर्टेशन का खर्च और बाकी कई चीजों को ध्यान में रखते हुए रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमत निर्धारित करती हैं।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here