होम राज्य Kerala Congress Candidate List Controversy | Shama Mohamed | कांग्रेस प्रवक्ता ने...

Kerala Congress Candidate List Controversy | Shama Mohamed | कांग्रेस प्रवक्ता ने कैंडिडेट सिलेक्शन पर सवाल उठाया: बोलीं- केरल में सिर्फ एक महिला को टिकट क्यों; प्रदेश अध्यक्ष बोले- उनकी हैसियत क्या है

तिरुवनंतपुरम36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शमा मोहम्मद कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। (फाइल) - Dainik Bhaskar

शमा मोहम्मद कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। (फाइल)

कांग्रेस पार्टी ने 8 मार्च को 8 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 39 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें सबसे ज्यादा केरल से 16 प्रत्याशियों के नाम थें। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने इस पर सवाल उठाए हैं। शमा ने कहा- केरल से सिर्फ एक महिला को ही टिकट क्यों दिया गया?

शमा ने केरल के कन्नूर में कहा- कांग्रेस पहली पार्टी थी, जिसने महिला आरक्षण बिल संसद में पेश किया था। इसके बावजूद हमारी ही पार्टी की केरल की कैंडिडेट लिस्ट में सिर्फ एक महिला का नाम है। पिछले लोकसभा चुनाव में हमने 2 महिलाओं को टिकट दी थी।

इस पर केरल कांग्रेस अध्यक्ष के. सुधाकरन ने कहा- शमा मोहम्मद की पार्टी में कोई हैसियत नहीं है। वो पार्टी में भी नहीं है। वो सिर्फ टीवी चैनलों पर कांग्रेस का पक्ष रखती हैं। उधर, भाजपा ने कहा कि कांग्रेस कभी महिला आरक्षण बिल को लेकर सीरियस ही नहीं थी।

बीजेपी ने केरल की 12 उम्मीदवारों की लिस्ट में 3 महिलाओं को टिकट दिए हैं। वहीं, लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) ने 20 में से 2 महिलाओं को कैंडिडेट बनाया है।

शमा बोलीं- दूसरी पार्टियों में जा रहे महिलाओं के वोट्स
शमा ने कहा- केरल के पलक्कड़ जिले से अलाथुर सीट से राम्या हरिदास एक अकेली महिला नेता हैं, जिसे टिकट दिया गया है। वो भी इसलिए क्योंकि अलाथुर SC कम्युनिटी के लिए आरक्षित सीट है। मैं शिकायत नहीं कर रही हूं, बस पार्टी से मांग कर रही हूं कि महिलाओं के वोट पाने के लिए हमें उन्हें ज्यादा टिकट देना चाहिए। फिलहाल दूसरी पार्टियों को ये वोट्स जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वायनाड से सांसद राहुल गांधी भी कई बार बोल चुके हैं कि राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने हाल ही में कोच्चि में महिला कांग्रेस के प्रोग्राम में कहा था कि अगले 10 साल में देश के 50% से ज्यादा मुख्यमंत्री के पदों पर महिलाएं होनी चाहिए। मैं चाहती हूं कि केरल के कांग्रेस नेता भी इस बात को माने।

8 मार्च को आई थी कांग्रेस की पहली लिस्ट
कांग्रेस पार्टी ने पहली लिस्ट में केरल की 20 में से 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। राहुल गांधी को वायनाड और तिरुवनंतपुरम से तीन बार के सांसद शशि थरूर को चौथी बार टिकट दिया गया है। इसके अलावा पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल अलपुझा से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने 16 नामों में से 14 नामों को इस बार भी रिपीट किया है। वहीं, दो अलपुझा और त्रिशूर सीट से प्रत्याशी बदले हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 16 और गठबंधन के तीन अन्य दलों को 4 सीटें मिली थीं। भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकी, हालांकि 15% वोट जरूर हासिल किए। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here