होम राज्य Is the public angry with BJP; old video viral | क्या BJP...

Is the public angry with BJP; old video viral | क्या BJP से नाराज है जनता: भाजपा के प्रचार वाहन पर लोगों ने लाठी-डंडों से किया हमला; जानिए वायरल VIDEO का सच

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा चुनाव 2024 की सभी राजनीतिक दल जोरो शोरों से तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग भाजपा के चुनाव प्रचार वाहन पर लाठी-डंडों से तोड़फोड़ कर रहे हैं।

  • दावा किया जा रहा है कि यह भाजपा का चुनाव प्रचार वाहन देखकर लोग भड़क गए और तोड़फोड़ कर दी। यह वीडियो भाजपा के खिलाफ जनता का आक्रोश दिखाता है।
  • इस वीडियो को एक्स पर कई वेरिफाइड यूजर्स ने शेयर किया। केशव चांद यादव नाम के वेरिफाइड यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा- अब तो भाजपाइयों का गांवों में घुसना मुश्किल हो रहा है। (अर्काइव)

यूजर के पोस्ट को अब तक 35 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पोस्ट को 3 हजार से ज्यादा लोग लाइक और 1 हजार से ज्यादा रीट्वीट कर चुके हैं।

एक अन्य वेरिफाइड यूजर ने लिखा- भाजपा का स्वागत शुरू हो गया है, 400 पार, ये शब्द सुना सुना लग रहा है। (अर्काइव)

मनराज मीना नाम के वेरिफाइड यूजर ने लिखा- कोई बता सकता है ये वीडियो कहां का है और जनता भाजपा की गाड़ी देखकर इतनी नाराज क्यों है। आखिर बीजेपी से इतनी नाराजगी क्यों। बीजेपी तो हमेशा विकसित भारत की बात करती है फिर जनता नाराज क्यों। (अर्काइव)

वायरल वीडियो का सच…

कुछ सामान्य से की-वर्ड्स डालने पर हमें इंग्लिश वेबसाइट टाइम्स नाउ का एक वीडियो आर्टिकल मिला। जिसे 01 नवंबर 2022 को पब्लिश किया गया था। इसमें पूरी घटना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया था। मामला, तेलंगाना में 3 नवंबर 2022 को हुए मुनुगोड़े विधानसभा चुनावों से पहले BJP और TRS कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प से जुड़ा निकला। खबर का लिंक…

टाइम्स नाउ की वेबसाइट पर पब्लिश हुई खबर का स्क्रीनशॉट।

टाइम्स नाउ की वेबसाइट पर पब्लिश हुई खबर का स्क्रीनशॉट।

हिंदी वेबसाइट रिपब्लिक भारत का एक आर्टिकल भी हमें मिला। इस आर्टिकल को 01 नवंबर 2022 को पब्लिश किया गया था। आर्टिकल में बताया गया है कि यह घटना तेलंगाना के नलगोंडा जिले के मुनुगोड़े के पास पलेवेला गांव की थी। BJP ने आरोप लगाया था कि TRS कार्यकर्ताओं ने पहले पथराव और हमला किया, इसके बाद टकराव शुरू हुआ था। वहीं, TRS ने पूरी घटना के लिए BJP को जिम्मेदार बताया था।

रिपब्लिक भारत पर पब्लिश हुई खबर का स्क्रीनशॉट।

रिपब्लिक भारत पर पब्लिश हुई खबर का स्क्रीनशॉट।

1 नवंबर 2022 को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किशन रेड्‌डी ने भी वायरल वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया था।

किशन रेड्‌डी ने वीडियो शेयर कर लिखा था- मुनुगोडे में । मुनुगोडे उपचुनाव हारने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता एतेला राजेंद्र और उनकी पत्नी पर हुआ हमला TRS की हताशा और निराशा का सबूत है। इस हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं।

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सऐप करें-9201776050

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here