
शनिवार शाम को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के कैंपस में खड़ी मुख्यमंत्री और बाकी कैबिनेट मंत्रियों की सरकारी गाड़ियां।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार शाम के बाद कांग्रेस के अंदर राजनीतिक हलचल अचानक फिर बढ़ गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके सारे मंत्री कैबिनेट मीटिंग बीच में छोड़कर आनन-फानन में विधानसभा पहुंच गए। सूत्रों की मानें तो यहां कांग्रेस के 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने से जुड़े स्पीकर के फैसले और उसके कानूनी पहलुओं पर चर्चा की गई।
मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने फिर से दावा