होम राज्य Formula 4 car show in Kashmir | कश्मीर में फॉर्मूला-4 कार शो:...

Formula 4 car show in Kashmir | कश्मीर में फॉर्मूला-4 कार शो: पहली बार झील किनारे सड़कों पर गाड़ियों का करतब, 4 घंटे चला कार शो

श्रीनगर24 मिनट पहलेलेखक: रउफ डार

  • कॉपी लिंक

जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में डल झील के किनार बुलेवार्ड रोड पर रविवार को फॉर्मूला-4 कार शो हुआ। श्रीनगर में पहली बार सड़कों पर गाड़ियों ने करतब दिखाए। करीब 4 घंटे तक चली इस रेस शो में कई मशहूर फॉर्मूला 4 कार रेस ड्राइवर ने हिस्सा लिया। इस इवेंट के में जेके टायर मोटरस्पोर्ट्स की टीम ने बाइक स्टंट डेमो से दर्शकों का मनोरंजन बढ़ाया।

इवेंट के दौरान ड्राइवरों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए मार्ग पर गड्ढों पर ब्लैक-टॉपिंग करवाई गई। ट्रैक के दोनों छोर पर लाल बैरिकेड्स सहित सी-टाइप 2-स्तरीय बैरिकेड्स लगाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here