होम राज्य Former Husband Wife Contest Loksabha Election 2024 Against Each Other in West...

Former Husband Wife Contest Loksabha Election 2024 Against Each Other in West Bengal | प.बंगाल में पूर्व पति-पत्नी एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे: TMC-भाजपा ने बिष्णुपुर सीट से उतारा; 2020 में अलग हुए थे

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • पश्चिम बंगाल में पूर्व पति-पत्नी ने एक-दूसरे के खिलाफ लोकसभा चुनाव 2024 लड़ा

कोलकाता26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
तस्वीर लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार अभियान के दौरान की है। सौमित्र ने बिष्णुपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीता था। सुजाता ने उनके लिए कैंपेनिंग की थी। - Dainik Bhaskar

तस्वीर लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार अभियान के दौरान की है। सौमित्र ने बिष्णुपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीता था। सुजाता ने उनके लिए कैंपेनिंग की थी।

पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले की बिष्णुपुर लोकसभा सीट से पूर्व पति-पत्नी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रविवार को ममता बनर्जी की TMC ने सभी 42 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान किया। इसमें बिष्णुपुर से सुजाता मोंडल को उतारा गया है। 2 मार्च को आई भाजपा की लोकसभा कैंडिडेट्स की सूची में इसी सीट से उनके पूर्व पति सौमित्र खान को उतारा गया है।

TMC नेता सुजाता मोंडल तलाक से पहले अपने पति सौमित्र खान के साथ भाजपा में ही थी। 2021 के विधानसभा चुनाव के समय उन्होंने TMC जॉइन की थी। इससे नाराज होकर सौमित्र ने कैमरे पर ऐलान किया था कि अब वे अलग हो रहे हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सौमित्र खान भी TMC में ही थे। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें बिष्णुपुर लोकसभा सीट से टिकट मिला था। वे चुनाव भी जीते थे। इसमें सुजाता ने उनके लिए कैंपेनिंग भी की थी।विधानसभा चुनाव 2021 में TMC ने सुजाता को आरामबाग से उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

TMC नेता सौगत रॉय और प्रवक्ता कुणाल घोष की मौजूदगी में सुजाता ने 21 दिसंबर 2020 को TMC जॉइन की थी।

TMC नेता सौगत रॉय और प्रवक्ता कुणाल घोष की मौजूदगी में सुजाता ने 21 दिसंबर 2020 को TMC जॉइन की थी।

सुजाता ने भाजपा की पॉलिटिक्स को डर्टी बताया था
सुजाता ने 21 दिसंबर 2020 को TMC के सीनियर लीडर और MP सौगत रॉय की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा की डर्टी पॉलिटिक्स की वजह से तृणमूल से जुड़ने का फैसला लिया है। भाजपा लुभावने सपने दिखाकर दूसरी पार्टियों के नेताओं को अपनी ओर खींच रही है। भाजपा की ओर से नेताओं को अच्छी पोस्ट देने और कुछ नेताओं को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा था कि भाजपा में उन लोगों का सम्मान नहीं हो रहा है, जो वाकई इसके लायक हैं। पश्चिम बंगाल को सिर्फ ममता बनर्जी ही विकास के रास्ते पर आगे ले जा सकती हैं। सिर्फ ममता ही राज्य को बांटने की राजनीति से बचा सकती हैं इसलिए मैं दीदी के साथ जुड़कर काफी खुश हूं।

सौमित्र ने बिष्णुपुर में कम्युनिस्टों का 43 साल का राज खत्म किया
सौमित्र खान फिलहाल बिष्णुपुर लोकसभा सीट से ही भाजपा सांसद हैं। इस सीट पर 1971 के बाद से लगातार कम्युनिस्ट पार्टी जीतती आ रही थी। 2014 में सौमित्र ने TMC की ओर से चुनाव लड़ा और जीता। 2019 में उन्होंने इसी सीट पर भाजपा की ओर से चुनाव लड़ा और फिर जीते। इस समय वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

सौमित्र खान ने 9 जनवरी 2019 को भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में भाजपा जॉइन की थी।

सौमित्र खान ने 9 जनवरी 2019 को भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में भाजपा जॉइन की थी।

सौमित्र ने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी
सौमित्र ने सियासत की शुरुआत कांग्रेस से की थी। तब वे विधायक का चुनाव जीते थे। 2013 में उन्होंने TMC का दामन थाम लिया और सांसद बन गए। 2019 में भाजपा में आने के बाद उन पर नौकरी के लिए लोगों से रुपये लेने का आरोप लगा। उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। कोलकाता हाईकोर्ट ने उनके निर्वाचन क्षेत्र में जाने पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद उन्होंने 78,000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की।

2019 लोकसभा चुनाव में TMC ने 22 और भाजपा ने 18 सीटें जीतीं

ये खबरें भी पढ़ें…

10 मार्च को TMC ने सभी 42 कैंडिडेट्स का ऐलान किया

अभिषेक बनर्जी ने सभी 42 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इसके बाद सभी कैंडिडेट्स ममता बनर्जी के साथ रैंप पर आगे बढ़कर लोगों का अभिवादन किया।

अभिषेक बनर्जी ने सभी 42 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इसके बाद सभी कैंडिडेट्स ममता बनर्जी के साथ रैंप पर आगे बढ़कर लोगों का अभिवादन किया।

तृणमूल कांग्रेस की 42 लोकसभा सीटों की कैंडिडेट्स लिस्ट में बहरामपुर सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है। इसके अलावा आसनसोल से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और दुर्गापुर से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का नाम शामिल है। पूरी खबर पढ़ें…

2 मार्च को भाजपा ने 20 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया

भाजपा मुख्यालय में शनिवार को बैजयंत पांडा, विनोद तावड़े और पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर कैंडिडेट के नाम बताए।

भाजपा मुख्यालय में शनिवार को बैजयंत पांडा, विनोद तावड़े और पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर कैंडिडेट के नाम बताए।

2 मार्च को आई भाजपा की लोकसभा सूची में 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 कैंडिडेट्स के नाम थे। इसमें 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दिया गया। वहीं, सूची में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी नाम हैं। इसमें पश्चिम बंगाल के 20 कैंडिडेट्स का नाम है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here