होम राज्य Congress released the 6th list, | कांग्रेस ने छठवीं लिस्ट जारी की:...

Congress released the 6th list, | कांग्रेस ने छठवीं लिस्ट जारी की: राजस्थान के भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर, कोटा से गुंजल को टिकट, तिरुनवेली से ब्रूस उम्मीदवार बने

नई दिल्ली24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने सोमवार (25 मार्च) को पांच कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया। इसमें राजस्थान से चार और तमिलनाडु से एक कैंडिडेट है। कोटा से प्रहलाद गुंजल, अजमेर से रामचंद्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन सिंह रावत, भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर को ​टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने इसके अलावा आज सूची में तमिलनाडु के तिरुनलवेली से सी रॉबर्ट ब्रूस को प्रत्याशी घोषित किया है। अब तक कांग्रेस देशभर में 191 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।

कांग्रेस ने रविवार (24 मार्च) को तीन कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया था। इसमें राजस्थान से दो और महाराष्ट्र से एक कैंडिडेट है। राजस्थान में जयपुर से प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया गया। जयपुर से पहले सुनील शर्मा को टिकट दिया गया था। वहीं, दौसा से मुरारी लाल मीणा को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र की चंद्रपुर सीट पर प्रतिभा धनोरकर को टिकट दिया है। 2019 लोकसभा चुनाव में चंद्रपुर सीट पर प्रतिभा के पति सुरेश धनोरकर जीते थे। पिछले साल मई में सुरेश का निधन हो गया था। कांग्रेस ने 23 मार्च को 45 नामों का ऐलान किया था।

ये खबर भी पढ़ें…

कांग्रेस की चौथी लिस्ट में 45 नाम: दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से, अजय राय को बनारस से टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार (23 मार्च) देर रात चौथी लिस्ट जारी की। इसमें 11 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश के 45 नाम हैं। इस लिस्ट में राजस्थान की 3 में से एक सीट नागौर है। इसे कांग्रेस ने अपनी सहयोगी पार्टी आरएलपी के लिए छोड़ दिया है। दिग्विजय सिंह को राजगढ़, अजय राय को वाराणसी और पी चिदंबरम के बेटे कार्ति को शिवगंगा से टिकट दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here