होम राज्य Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar |...

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar | भास्कर अपडेट्स: मणिपुर पुलिस ने बिष्णुपुर जिले से 4 लोगों को गिरफ्तार किया, इनके पास से हथियार बरामद

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • दैनिक भास्कर से आज की ताज़ा ख़बरें, चित्र, वीडियो और बहुत कुछ

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मणिपुर पुलिस ने बुधवार को बिष्णपुर जिले से चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान सलाम रामेश्वरम सिंह (48), तोंगबाम ज्ञानजित सिंह (39), पुखरेम इनगोचा सिंह (40) और थोकचोम टेंबा (50) के तौर पर हुई है। इनमें से दो लोग UNLF(K) काडर से जुड़े थे। इनके पास से तीन SLR राइफल, 4 खाली मैगजीन, 7 मोबाइल फोन, 1 वॉकी-टॉकी सेट, दो कार, बैग और अन्य सामान बरामद हुआ है। चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

आज की अन्य प्रमुख खबरें…

अफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप, किसी नुकसान की खबर नहीं

अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह 5.44 बजे भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से 125 किमी नीचे था, लिहाजा किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

केंद्र सरकार ने नगालैंड के 8 जिलों में 6 महीने के लिए AFSPA बढ़ाया

केंद्र सरकार ने नगालैंड के 8 जिलों और 5 अन्य जिलों के 20 पुलिस स्टेशनों में AFSPA को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। ये 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here