- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- दैनिक भास्कर से आज की ताज़ा ख़बरें, चित्र, वीडियो और बहुत कुछ

अंडमान द्वीप में मंगलवार रात 11.32 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इसका केंद्र जमीन से 67 किमी नीचे पाया गया। भूकंप में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
आज की अन्य प्रमुख खबरें…
मुंबई में एक 5 स्टार होटल में 62 साल के अमेरिकी नागरिक का शव मिला
मुंबई के अंधेरी इलाके में मंगलवार रात को एक 5 स्टार होटल में 62 साल के अमेरिकी नागरिक का शव मिला। पुलिस ने बॉडी को पोस्ट-मॉटर्म के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को अब तक कोई संदेहजनक जानकारी नहीं मिली है। शुरुआती जांच के मुताबिक माना जा सकता है कि व्यक्ति की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है।