होम राज्य उत्तर प्रदेश Bjp Has Again Made Rajkumar Chahar Candidate From Fatehpur Sikri Lok Sabha...

Bjp Has Again Made Rajkumar Chahar Candidate From Fatehpur Sikri Lok Sabha Seat – Amar Ujala Hindi News Live


BJP has again made Rajkumar Chahar candidate from Fatehpur Sikri Lok Sabha seat

आगरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर का लोगों ने किया स्वागत
– फोटो : संवाद

विस्तार


लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सूबे की 80 में से 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने फतेहपुर सीकरी सीट से राजकुमार चाहर को दोबारा मौका दिया है। चाहर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। किसानों के बीच उनकी अच्छी पकड़ बताई जाती है।

पार्टी ने चाहर को कई जिम्मेदारियां सौंपी। जिन्हें उन्होंने बखूबी निभाया। हाल में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के लिए उन राज्यों में पसीना बहाया था। राजकुमार चाहर को किसान आंदोलन के दौरान किसानों को साधने का इनाम मिला है।

फतेहपुर सीकरी की जाट लैंड में राजकुमार चाहर ने 2019 में प्रदेश में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। सिने अभिनेता राजबब्बर को 4.95 लाख वोट से हराया था। इसके बाद भाजपा ने राजकुमार को किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। कृषि कानूनों को लेकर आंदोलित किसानों को साधने का इनाम मिला।

वहीं राजकुमार ने देशभर में नमो खेल प्रतियोगिताएं, सांसद खेल स्पर्धा जैसे आयोजन करके ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए लगातार काम किया। उन्हें पार्टी ने दूसरे राज्यों में प्रचार को भी भेजा। दूसरी बार राजकुमार चाहर पर फतेहपुर सीकरी से भाजपा ने दांव लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here