होम राज्य Assembly Bye Election 2024 Date Schedule Update Haryana UP Maharashtra West Bengal...

Assembly Bye Election 2024 Date Schedule Update Haryana UP Maharashtra West Bengal | 13 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: लोकसभा चुनाव के साथ 7 फेज में वोटिंग होगी, सबसे ज्यादा 6 सीटें हिमाचल प्रदेश की

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • विधानसभा उपचुनाव 2024 तिथि अनुसूची अद्यतन हरियाणा यूपी महाराष्ट्र पश्चिम बंगाल

नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा चुनाव के साथ 13 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। सबसे ज्यादा 6 सीटें हिमाचल प्रदेश की हैं। इनके अलावा गुजरात की 5, यूपी की 4, हरियाणा, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु की 1-1 विधानसभा सीट और पश्चिम बंगाल की 2 सीटें शामिल हैं। यहां उस क्षेत्र में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ ही वोटिंग होगी।

आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव
चुनाव आयोग ने आज 16 मार्च को लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी एक फेज में 19 अप्रैल को मतदान होगा। आंध्र प्रदेश में 13 मई को एक फेज में वोटिंग होगी।

ओडिशा में चार चरणों में 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को वोट डाले जाएंगे। सभी राज्यों में काउंटिंग लोकसभा चुनावों की काउंटिंग के साथ 4 जून को होगी। ओडिशा की 147, सिक्किम की 32, अरुणाचल प्रदेश की 60 और आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। पूरी खबर पढ़ें

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का शनिवार को ऐलान हो गया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। वोटिंग से लेकर नतीजे तक इसमें 46 दिन लगेंगे।

लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें

यह खबर भी पढ़ें…

MP की 29 लोकसभा सीटों पर 4 चरणों में चुनाव: भोपाल, ग्वालियर में 7 मई, इंदौर, उज्जैन सीट पर 13 मई को वोटिंग

देश में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा। 4 जून को काउंटिंग होगी। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए 4 चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 19 अप्रैल को 6 सीट, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 7 सीट, तीसरे चरण में 7 मई को 8 सीट और चौथे चरण में 13 मई को 8 सीटों पर वोटिंग होगी। पूरी खबर पढ़ें

राजस्थान की 25 सीटों पर दो चरणों में मतदान: जयपुर सहित 12 सीटों पर 19 अप्रैल को, जोधपुर समेत 13 सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। राजस्थान में 2 चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी, वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लग गई है। 4 जून को चुनाव के परिणाम आएंगे। 2019 में भी राजस्थान में दो चरणों में चुनाव हुए थे। पूरी खबर पढ़ें

बिहार की 40 सीटों पर 7 चरणों में वोटिंग:पटना की दोनों सीटों पर 1 जून, मुजफ्फरपुर में 20 मई और भागलपुर में 26 अप्रैल को वोटिंग

बिहार में लोकसभा की 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होगा। पिछली बार सात चरणों में ही वोटिंग हुई थी। इस बार सिर्फ तारीखें बदली हैं, हर फेज की सीटें वही हैं। चार जून को रिजल्ट आएगा। पहले फेज में 19 अप्रैल को औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में वोटिंग होगी। दूसरे फेज में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें

यूपी में 7 फेज में 46 दिन चलेंगे चुनाव: 5वें और 6वें चरण में सबसे ज्यादा 14-14 सीटों पर वोटिंग; वाराणसी में आखिरी फेज में मतदान

​​​​​​​यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर 7 फेज में चुनाव होंगे। पहले फेज का नामांकन 27 मार्च को और वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। जबकि आखिरी फेज का नामांकन 14 मई और वोटिंग 1 जून को होगी। नतीजे एक साथ 4 जून को आएंगे। सबसे ज्यादा 5वें और 6वें चरण में 14-14 सीटों पर वोटिंग होगी। सबसे कम पहले फेज में 8 सीटों पर मतदान होंगे। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here