होम राज्य Arvind Kejriwal ED Case LIVE Update; PM Modi | Delhi Liquor Scam...

Arvind Kejriwal ED Case LIVE Update; PM Modi | Delhi Liquor Scam Case | दिल्ली में AAP और भाजपा का प्रदर्शन: PM आवास घेरने निकले आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता, भाजपा बोली- CM केजरीवाल इस्तीफा दें

नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली सचिवालय तक मार्च निकाला। - Dainik Bhaskar

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली सचिवालय तक मार्च निकाला।

दिल्ली में आज भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। AAP वर्कर्स का प्रदर्शन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें।

AAP आज प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी। इसके चलते पीएम आवास के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। शराब नीति घोटाला मामले में केजरीवाल को 21 मार्च को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। वे 28 मार्च तक ED की हिरासत में हैं।

इधर, केजरीवाल ने आज ED कस्टडी से दूसरा सरकारी आदेश जारी किया। आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्रालय को निर्देश दिए हैं कि मोहल्ला क्लिनिक में गरीबों के लिए दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। लोगों को मुफ्त जांच और दवाई मुहैया कराई जाए।

केजरीवाल ने 24 मार्च को जल मंत्रालय के नाम पहला सरकारी आदेश जारी किया था। उन्होंने जल मंत्री आतिशी को निर्देश दिया था कि दिल्ली में जहां पानी की कमी है, वहां टैंकरों का इंतजाम करें। उन्होंने कोर्ट में पेशी के समय कहा था कि वे इस्तीफा नहीं देंगे, जरूरत पड़ी तो जेल से सरकार चलाएंगे।

लाइव अपडेट्स

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के ITO पर भाजपा का प्रदर्शन

05:40 पूर्वाह्न26 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

05:35 पूर्वाह्न26 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

प्रदर्शन के दौरान पंजाब के मंत्री को पुलिस ने हिरासत में लिया

05:13 पूर्वाह्न26 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

सौरभ भारद्वाज ने केजरीवाल का दूसरा सरकारी आदेश पढ़ा

04:56 पूर्वाह्न26 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

पुलिस बोली- हमने AAP को प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी

पीएम आवास तक आम आदमी पार्टी के पैदल मार्च को लेकर पुलिस ने दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने बताया कि हमने इस प्रदर्शन के लिए इजाजत नहीं दी है। पुलिस ने कहा कि पीएम आवास के आसपास धारा 144 लगा दी गई है। यहां किसी को प्रदर्शन नहीं करने दिया जाएगा।

04:54 पूर्वाह्न26 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

प्रदर्शन के चलते दिल्ली में 3 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद

04:52 पूर्वाह्न26 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

AAP के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली में पुलिस बल तैनात

04:47 पूर्वाह्न26 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

कस्टडी से आदेश कैसे दे रहे केजरीवाल, इसकी जांच कर रही ED

केजरीवाल अब तक ED कस्टडी से दो सरकारी आदेश जारी कर चुके हैं। जल मंत्री आतिशी ने 24 मार्च को उनके पहले आदेश के बारे में बताया था। केजरीवाल ने इस आदेश में कहा कि दिल्ली में जहा पानी की कमी है, वहां टैंकरों से आपूर्ति की जाए।

इसके बाद ED ने मामले का संज्ञान लिया। एजेंसी जांच कर रही है कि कोर्ट के आदेश के तहत क्या किसी मुख्यमंत्री को ये अधिकार है कि वह कस्टडी से आदेश जारी करे।

वहीं, एक वकील विनीत जिंदल ने अरविंद केजरीवाल के ऑर्डर पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेटर लिखा है। इसमें लिखा है कि केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार किया है। अगर कोई सरकारी आदमी रिमांड में है तो उसे बिना कोर्ट के ऑर्डर के बाहरी दुनिया के साथ बातचीत की इजाजत नहीं होती। केजरीवाल के मामले में केवल उनकी पत्नी और उनके कानूनी सलाहकार को ही उनसे मिलने की इजाजत है। कोर्ट ने केजरीवाल को किसी भी तरह के ऑर्डर को जारी करने की परमिशन नहीं दी है।

04:40 पूर्वाह्न26 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

AAP ने लॉन्च किया ‘मैं भी केजरीवाल’ कैंपेन

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद AAP ने एक सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किया है। मैं भी केजरीवाल नाम के इस कैंपेन में पार्टी नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर केजरीवाल का डिस्प्ले पिक्चर लगाया है। इस तस्वीर में केजरीवाल जेल के अंदर नजर आ रहे हैं और ऊपर लिखा है- मोदी का सबसे बड़ा डर- केजरीवाल।

04:39 पूर्वाह्न26 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार होने वाले 32वें आरोपी

04:32 पूर्वाह्न26 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

दिल्ली शराब नीति घोटाला सिलसिलेवार पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here