होम राज्य Anant Ambani Radhika Pre Wedding Photos Jamnagar Updates: Mukesh Ambani Nita Ambani...

Anant Ambani Radhika Pre Wedding Photos Jamnagar Updates: Mukesh Ambani Nita Ambani | मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की प्री-वेडिंग: जामनगर में आज से 3 दिन सेलिब्रशन, इवांका ट्रम्प से लेकर जुकरबर्ग तक होंगे शामिल

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • अनंत अंबानी राधिका प्री वेडिंग तस्वीरें जामनगर अपडेट्स: मुकेश अंबानी नीता अंबानी

जामनगर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
अंबानी परिवार ने जामनगर के आसपास के गांवों में बुधवार को अन्न सेवा की। यह तस्वीर उसी फंक्शन की है। - Dainik Bhaskar

अंबानी परिवार ने जामनगर के आसपास के गांवों में बुधवार को अन्न सेवा की। यह तस्वीर उसी फंक्शन की है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और MD मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से गुजरात के जामनगर में शुरू होगा और 3 मार्च तक चलेगा। राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। दोनों की शादी भी इसी साल होगी, लेकिन तारीख अभी तय नहीं है।

अनंत और राधिका की सगाई 2022 में राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में हुई थी, जिसके बाद 2023 में मुंबई में अंबानी हाउस एंटीलिया में एक ऑफिशियल सेरेमनी हुई थी।

इससे पहले प्री-वेडिंग फंक्शन मंगलवार (27 फरवरी) से अन्न सेवा के साथ शुरू हुए। गुजरात के जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के जोगवाड गांव समेत आसपास के लोगों को खाना खिलाया था।

पॉप सिंगर रिहाना करेंगी परफॉर्म, इवांका ट्रम्प और सुंदर पिचाई भी पहुंचेंगे
जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले इस इवेंट में पॉप सिंगर रिहाना परफॉर्म करेंगी। वहीं, कतर के प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी, बिल गेट्स, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, अमेरिका के एक्स प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रम्प और सुंदर पिचाई भी कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग पत्नी प्रिसिला चान के साथ जामनगर पहुंचे।

फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग पत्नी प्रिसिला चान के साथ जामनगर पहुंचे।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख भी फैमिल के साथ जामनगर पहुंचे।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख भी फैमिल के साथ जामनगर पहुंचे।

पॉप सिंगर रिहाना गुरुवार दोपहर को जामनगर पहुंचीं।

पॉप सिंगर रिहाना गुरुवार दोपहर को जामनगर पहुंचीं।

9 पेज का इनविटेशन कार्ड भेजा, तीन पेज में तीन दिन की ड्रेसेज के फोटोग्राफ
मेहमानों को वॉर्डरोब प्लानर के साथ 9 पेज का इनविटेशन कार्ड भेजा गया है। वॉर्डरोब प्लानर के तीन पेज में तीन दिन की ड्रेसेज के फोटोग्राफ के साथ जानकारी दी गई है और प्रोग्राम की थीम भी बताई गई है। इसके साथ ही इस दिन जामनगर में कितना तापमान रहने का अनुमान है, उसकी भी जानकारी दी गई है। मेहमानों के लिए हेयर स्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट और ड्रेस डिजाइनर की व्यवस्था भी की गई है।

कार्ड के पहले पन्ने पर सुनहरे अक्षरों में अनंत का ‘अ’ और राधिका का ‘आर’ लिखा हुआ है। कार्ड के अगले पन्ने में लिखा है, हम आपसे कुछ जानकारी शेयर कर रहे हैं, जिससे आपको जामनगर ट्रिप में कोई परेशानी न हो। इसके लिए खास फ्लाइट्स की भी व्यवस्था की गई है। ये फ्लाइट्स दिल्ली और मुंबई से जामगनर आएंगी और जामनगर से इन शहरों में जाएंगी। फ्लाइट 1 मार्च को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

प्री-वेडिंग का इन्विटेशन कार्ड।

प्री-वेडिंग का इन्विटेशन कार्ड।

अंबानी परिवार के अन्न सेवा की तस्वीरें…

अन्न सेवा के दौरान गांव के लोगों को खाना परोसते हुए अनंत-राधिका।

अन्न सेवा के दौरान गांव के लोगों को खाना परोसते हुए अनंत-राधिका।

अन्न सेवा के दौरान मुकेश अंबानी ने भी गांववालों को खाना परोसा।

अन्न सेवा के दौरान मुकेश अंबानी ने भी गांववालों को खाना परोसा।

गांव की महिलाएं अनंत और राधिका को आशीर्वाद देते हुए।

गांव की महिलाएं अनंत और राधिका को आशीर्वाद देते हुए।

अनंत और राधिका का गांववाले स्वागत करते हुए।

अनंत और राधिका का गांववाले स्वागत करते हुए।

अनंत-राधिका बचपन के दोस्त, 2022 में हुई थी सगाई
अनंत और राधिका की सगाई 2022 में राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में हुई थी, जिसके बाद 2023 में मुंबई में अंबानी हाउस एंटीलिया में एक ऑफिशियल सेरेमनी हुई थी। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। अनंत ने USA में ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की और उसके बाद से जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड में मेंबर के रूप में काम किया। वह वर्तमान में RIL के एनर्जी बिजनेस का नेतृत्व करते हैं।

अनंत और राधिका की यह फोटो सगाई की है।

अनंत और राधिका की यह फोटो सगाई की है।

यह फोटो 19 जनवरी, 2023 की है। मुंबई के एंटीलिया में ऑफिशियल सेरेमनी हुई थी।

यह फोटो 19 जनवरी, 2023 की है। मुंबई के एंटीलिया में ऑफिशियल सेरेमनी हुई थी।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here