होम राज्य Ambience Mall roof broken | एंबियंस मॉल की छत टूटी: घटना के...

Ambience Mall roof broken | एंबियंस मॉल की छत टूटी: घटना के बाद मॉल को बंद किया गया, लाखों के सामान का नुकसान हुआ

नई दिल्ली18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज में नेल्सन मंडेला मार्ग स्थित एंबियंस मॉल की छत का बड़ा हिस्सा 3 मार्च रविवार को टूटकर गिर गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। घटना के बाद मॉल को बंद कर दिया गया। यह हादसा माल के तीसरे फ्लोर पर हुआ। घटना में लाखों के सामान का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

दक्षिणी पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि रात करीब पौने एक बजे माल के तीसरे फ्लोर पर सेंट्रल हाल में रखरखाव का काम किया जा रहा था। इसी बीच फार सीलिंग की साइड का हिस्सा अचानक टूट गया। इससे सारी सीलिंग भरभराकर नीचे गिर गई। लेकिन, इसमें किसी व्यक्ति आहत नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here