बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी में स्थित “यज्ञ तीर्थ” की ओर से होली के पर्व को इस बार यज्ञ महोत्सव के रूप मे मनाने की व्यापक तैयारी की जा रही हैं, इसी क्रम में आर्य समाज गुधनी के 15वें वर्ष में प्रवेश होने पर विशेष प्रकार की होली सामग्री तैयार की गई है,जिसे लगभग 5000 परिवारों में पहुंचाने की तैयारी की गई है।
यज्ञ तीर्थ के संस्थापक आचार्य संजीव रूप ने स्वदेश केसरी को बताया की होलिका उत्सव पर हमारे कार्यकर्ता रोडवेज बसों में भी यात्रियों को निशुल्क सामग्री के पैकेट वितरित करेंगे श्री रूप ने बताया इस सामग्री का होलिका दहन में प्रयोग करने से वातावरण शुद्ध होगा जिससे अनेक बीमारियां पास भी नहीं फ़टकेंगी जिससे हर परिवार को लाभ होगा।

























