होम राज्य उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नेता मुरादाबाद और अमरोहा लोकसभा सीटों से पाला...

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नेता मुरादाबाद और अमरोहा लोकसभा सीटों से पाला बदलने की तैयारी में – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेता मुरादाबाद और अमरोहा लोकसभा सीटों से पाला बदलने की तैयारी में हैं

टिकट के दावेदारों में उथल-पुथल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सपा और कांग्रेस में सीटों के बंटवारे के बाद टिकट के दावेदारारें में उथल पुथल मची हुई है। मुरादाबाद और अमरोहा लोकसभा सीट से टिकट की चाह में सपाई और कांग्रेसी पाला बदलने की तैयारी में हैं। कोई हाथ का साथ छोड़ साइकिल की सवारी करना चाहता है तो कोई साइकिल की सवारी छोड़ हाथ के साथ जाना चाहता है।

फिलहाल दोनों दलों के दावेदार बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। अभी तक दोनों दलों ने मंडल की सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। सपा और कांग्रेस यूपी में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। दोनों दलों में सीटों का बंटवारा हो चुका है।

कांग्रेस सूबे की 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटों पर सपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। मंडल की छह लोकसभा सीटों के बंटवारे में पांच-एक का फार्मूला लागू हुआ है। मंडल की मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बिजनौर और नगीना सीट सपा के खाते में आई है। जबकि मंडल की एक मात्र अमरोहा लोकसभा सीट कांग्रेस को मिली है।

दूसरी ओर सपा के खाते में गई पांच सीटों पर कांग्रेसी भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। पार्टी से टिकट के लिए दावेदारी भी पेश की थी। ऐसे ही अमरोहा लोकसभा सीट से भी सपा से टिकट के लिए कई दावेदार कतार में थे। लेकिन सीट के बंटवारे में पांच सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर सपा के दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here